गायत्री नगर  मन्दिर जी में  केसर तिलक होली का हुआ आयोजन

Mar 2, 2026 - 19:37
 0
गायत्री नगर  मन्दिर जी में  केसर तिलक होली का हुआ आयोजन

जयपुर (कमलेश जैन) भारत गौरव आचार्य श्री पुलक सागर जी महाराज जी के आर्शीवाद से प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी अष्टान्हिका महापर्व व होली के पावन अवसर पर मन्दिर प्रबन्ध समिति के तत्वावधान में 2 मार्च-को प्रातः 6.45 बजे  दिगम्बर जैन मन्दिर में  अभिषेक व विश्व शान्ति के लिए शान्तिधारा  की गयी ।
 तत्पश्चात पुलक मंच परिवार की ओर से मन्दिर जी में केसर होली का आयोजन  सम्पन्न हुआ। पुलक मंच  गायत्री नगर, महारानी फार्म के धर्ममंत्री अनिता बडजात्या ने अवगत कराया कि मंदिर प्रबन्ध समिति को पुलक मंच परिवार की राष्ट्रीय महामंत्री बीना टोंग्या, शाखा अध्यक्ष मंजू सेवावाली महामंत्री रेखा झांझरी के नेर्तत्व में पुलक मंच परिवार द्वारा 121ग्राम केसर प्रदान की गई एवं जिनशंरण तीर्थ, महाराष्ट्र  में भी 21ग्राम केसर प्रदान की गई। तत्पश्चात पदाधिकारियों ने केसर तिलक लगाकर  होली का यह पर्व मनाया।
इस कार्यक्रम में पुलक मंच परिवार के महामंत्री सुरेश जैन, संरक्षक अनिल  टोंग्या, रशिम तोतुका,  विमला जैन, ज्योती जैन, मन्दिर प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष अरुण शाह ,अखिल भारतवर्षीय दिगम्बर जैन युवा परिषद् के राष्ट्रीय  महामंत्री  उदयभान जैन, मंत्री अमित काला, प्रवक्ता राकेश पाटोदी, अशोक विधानसभा वाले, विजय सोगानी आदि के साथ पुलक मंच परिवार के पदाधिकारी व सदस्य गण एवं समाज के अन्य गणमान्य लोग, महिला _पुरूष भी शामिल थे।  समारोह के अंत में राष्ट्रीय महामंत्री टोंग्या ने सभी का आभार एवं धन्यवाद  व्यक्त किया । 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है