जयकारों के साथ नारायणपुर से पपलाज माता की पंचम पदयात्रा हुईं रवाना
सकट क्षेत्र के बाढ़ बंध का बास नारायणपुर से गुरुवार को पपलाज माता सेवा समिति नारायणपुर के तत्वाधान में पपलाज माता की पंचम पदयात्रा विधिवत झंडा पूजन के साथ शीतला माता मंदिर से रवाना हुई। पदयात्रा सेवा समिति के अध्यक्ष विश्राम सैनी ने बताया कि पदयात्रा रवाना होने से पूर्व पं पवन कुमार शर्मा ने विधिवत वैदिक मंत्रोच्चारणो के साथ झंडा पूजन करवाया गया एवं पदयात्रा में शामिल पपलाज माता के रथ में अखण्ड ज्योति प्रज्वलित कर पदयात्रियों ने माता की सामुहिक आरती उतारी। पदयात्रा को नाथलवाडा ग्राम पंचायत के पूर्व सरपंच फतेह राम मीणा एवं सकट सरपंच प्रतिनिधि फूलचंद सैनी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पदयात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं पुरुषों ने भाग लिया वही पदयात्रा के दौरान पुरुष श्रद्धालु अपने हाथों में ध्वज पताका लेकर पपलाज माता के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे थे वहीं महिलाएं डीजे के भजनों की धुनों पर नाचते गाते चल रही थी। पद यात्रियों का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया और फल वितरित किए गए। पदयात्रा बांदीकुई सिकंदरा राजवास गढ़ रानोली व मोरोली होते हुए शुक्रवार को घाटा पपलाज माता मंदिर पहुंचेगी यहां पद यात्रियों द्वारा माता के मंदिर पर सामूहिक रूप से ध्वज चढ़ाकर माता के मंदिर पर माता का रात्रि जागरण व शनिवार को दोपहर 12 बजे माता रानी को भोग लगाकर भंडारा शुरू किया जाएगा।
- संवाददाता राजेंद्र मीणा की रिपोर्ट