अंतर्राष्ट्रीय महिला सप्ताह का शुभारंभ; महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की योजनाओं पर कार्यशाला का हुआ आयोजन

Mar 5, 2026 - 15:48
 0
अंतर्राष्ट्रीय महिला सप्ताह का शुभारंभ; महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की योजनाओं पर कार्यशाला का हुआ आयोजन

लक्ष्मणगढ़ (अलवर/कमलेश जैन) उपनिदेशक महिला अधिकारिता विभाग अलवर के निर्देशानुसार ब्लॉक लक्ष्मणगढ़ में महिला अधिकारिता विभाग द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला सप्ताह के संबंध में कार्यशाला का आयोजन किया गया।
अंतर्राष्ट्रीय महिला सप्ताह की शुरुआत उपखण्ड पर्यवेक्षक मकसूद खान द्वारा पंचायत समिति सभागार में की गई। खान ने महिलाओं के स्वरोजगार हेतु चलाई जा रही योजना मुख्यमंत्री नारी शक्ति उद्यम प्रोत्साहन योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी जिसमें किसी महिला उद्यमी को एक करोड़ तक ऋण प्रदान किया जाता है जिसमें 25 से 30 % सब्सिडी का प्रावधान है।
कार्यक्रम में  महिला सुरक्षा से सम्बंधित  विभाग द्वारा अनुदानित केंद्रों जैसे वन स्टॉप सेंटर, महिला सुरक्षा एवं सलाह केंद्र एवं पन्ना धाय सुरक्षा एवं सम्मान केंद्र के संबंध में जागरूक किया जहां पर कोई भी पीड़ित महिला अपनी रिपोर्ट दर्ज करा सकती हैं। वन स्टॉप सेंटर 24*7 महिलाओं के लिय कार्य करता हैं। जहां पर चिकित्सा सुविधा विधिक सहायता व काउंसलिंग सहायता एक ही छत के नीचे प्रदान की जाती है।  ग्राम पंचायत कफ़नवाड़ा से ग्राम साथीन सीमा पंजाबी द्वारा NALSA DALSA आदि की विस्तृत जानकारी दी गई व फ्री विधिक सहायता के बारे में अवगत कराया ।
कार्यक्रम में लक्ष्मणगढ़ थाने में संचालित महिला सुरक्षा एवं सलाह केंद्र की परामर्शदाता किरण वर्मा ने महिला सुरक्षा से सम्बंधित कानूनों की जानकारी दी। कार्यक्रम में लक्ष्मणगढ़ ब्लॉक की समस्त ग्राम साथिन , महिला व किशोरी बालिकाएं उपस्थित रही। कार्यक्रम के पश्चात पर्यवेक्षक द्वारा थाने में संचालित महिला सुरक्षा एवं सलाह केंद्र का भी निरीक्षण किया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है