जनता दर्शन में सीओ ने सुनी समस्याएं: दातागंज सीओ ने कई शिकायतों पर दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश
बदायूं (यूपी/अभिषेक वर्मा) बदायूं के दातागंज सर्किल दातागंज सीओ कृष्ण कुमार तिवारी ने अपने पुलिस कार्यालय में जनता दर्शन का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने फरियादियों की समस्याओं को सुना और उनके निराकरण के लिए आवश्यक निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान कुल 8 शिकायती पत्र प्राप्त हुए। इनमें से 2 मारपीट से संबंधित थे। 3 शिकायतें भूमि विवाद की थीं। शेष 3 प्रार्थना पत्र विभिन्न अन्य मामलों से जुड़े थे। पुलिस उपाधीक्षक ने सभी शिकायतों को गंभीरता से लिया। उन्होंने संबंधित थाना प्रभारियों को निर्देश दिए कि सभी मामलों का शीघ्र और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। इस पहल से आम जनता और पुलिस के बीच बेहतर संवाद स्थापित होने की उम्मीद है। वही एक मामले में गंभीरता से लेते हुए सर्किल क्षेत्र के थाना प्रभारी हजरतपुर देवेंद्र सिंह को दफ्तर बुलाकर प्रार्थना पत्रकर्ता को न्याय में लिखा भरोसा दिलाते हुए आश्वासन दिया। वही अलापुर थाना क्षेत्र के ककराला चौकी के महिला पीड़ता संबंधित मामले को लेकर चौकी इंचार्ज को निर्देशित करते हुए तत्काल कार्रवाई करते हुए अवगत कराने को कहा। इस संबंध में हमारे संवाददाता अभिषेक वर्मा से वार्ता होने पर उन्होंने बताया कि किसी भी मामले में टालमटोल न हो इसलिए मेरे यहां आए हर एक प्रार्थना पत्र की मै स्वयं मॉनेटिंग कर रहा हूं, और पूरी संवेदनशीलता से हर एक शिकायत का समाधान किया जाएगा।