5 साल पुराने जमीन विवाद में किराना दुकानदार की चाकू से गोदकर हत्या, मां-पत्नी के सामने 10 वार

Jul 11, 2026 - 19:56
 0
5 साल पुराने जमीन विवाद में किराना दुकानदार की चाकू से गोदकर हत्या, मां-पत्नी के सामने 10 वार

गोरखपुर (शशि जायसवाल) गुलरिहा थाना क्षेत्र के जंगल टिकरिया गांव में बुधवार शाम 5 साल पुराने जमीन विवाद ने खूनी रूप ले लिया। ट्रैक्टर खड़ा करने को लेकर हुए विवाद में पड़ोसियों ने किराना दुकानदार अमरनाथ गुप्ता 56 की चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर हत्या कर दी। वारदात के समय मां और पत्नी भी मौजूद थीं।

कैसे हुई हत्या
पुलिस के अनुसार मृतक अमरनाथ गिरमिट चौराहा निवासी हैं और किराना की दुकान चलाते थे। घर से सटी जमीन को लेकर आरोपी अवधेश चौहान उर्फ गब्बर से पिछले 5 साल से विवाद चल रहा था। मामला कोर्ट में विचाराधीन था और जमीन पर स्टे भी था। बुधवार शाम करीब 6 बजे अमरनाथ ने विवादित जमीन के सामने ट्रैक्टर खड़ा कर दिया। इसी बात पर गब्बर से कहासुनी हुई। गुस्से में गब्बर ने चाकू निकालकर अमरनाथ के सीने और पेट में करीब 10 वार कर दिए। 

हमले के समय मां जानकी देवी 85 ने बीच-बचाव किया तो आरोपियों ने उन्हें धक्का देकर गिरा दिया। आवाज सुनकर पत्नी गुजराती देवी भी दौड़ीं, लेकिन तब तक हमलावर फरार हो गए। परिवार वाले अमरनाथ को बीआरडी मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

पुलिस कार्रवाई और गिरफ्तारी
मृतक के बेटे ऋषिकेश गुप्ता की तहरीर पर पुलिस ने 11 नामजद और अन्य अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज की। FIR में मुकुंद चौहान, अनिकेत सूरत, भाने, शैलेश जायसवाल समेत अन्य का नाम है।

एसपी सिटी निमिष पाटिल ने बताया कि मुख्य आरोपी गब्बर चौहान समेत 5 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तार अन्य आरोपी हैं - मुगन प्रसाद, सूरज चौहान, भाने चौहान, शैलेश जायसवाल। बाकी आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

ग्रामीणों का विरोध
गुरुवार दोपहर बीआरडी में पोस्टमार्टम के बाद शव गांव लाया गया। अंतिम संस्कार से पहले परिजनों और ग्रामीणों ने शव रखकर जाम लगाने की कोशिश की। करीब 15 मिनट तक हंगामा चला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। 

इस दौरान पिपराइच विधायक महेंद्र पाल सिंह भी पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिलाया। पुलिस का कहना है कि जमीन विवाद की फाइलें खंगाली जा रही हैं और बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द होगी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है