5 से 7 अक्टूबर को अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ का 9 वां राष्ट्रीय अधिवेशन जयपुर में , देशभर से 3200 प्रतिनिधि होंगे सहभागी

Oct 2, 2025 - 12:40
 0
5 से 7 अक्टूबर को अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ का 9 वां  राष्ट्रीय अधिवेशन जयपुर  में , देशभर से 3200 प्रतिनिधि  होंगे सहभागी

 डीग (नीरज जैन) अखिल भारतीय राष्ट्रीय शिक्षक महासंघ का 9 वां त्रिवार्षिक राष्ट्रीय अधिवेशन 5 से 7 अक्टूबर तक केशव विद्यापीठ जामडोली जयपुर  में आयोजित होगा जिसमें  राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय जिला डीग से पांच सदस्य प्रतिनिधिमंडल भाग लेगा। 
जिला मंत्री देवेन्द्र यादव ने बताया कि इस तीन दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन में देश भर के 29 राज्यों से लगभग 3200 शिक्षक प्रतिनिधि भाग लेंगे । यह अधिवेशन शिक्षक राष्ट्र के लिए विषय पर केंद्रित रहेगा जिसमें वर्तमान परिदृश्य में शिक्षा की दिशा और दशा,  राष्ट्र निर्माण में शिक्षक की भूमिका और राष्ट्रीय शिक्षा नीति  के क्रियान्वयन पर विचार विमर्श किया  जाएगा।  राष्ट्रीय अधिवेशन का उद्घाटन  5 अक्टूबर को प्रातः 11 बजे  मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा करेंगे 
इस अवसर पर आचार्य महामण्डलेश्वर  जूना पीठाधीश्वर पूज्यपाद स्वामी अवधेशानन्द गिरी महाराज एवं  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के राष्ट्रीय  कार्यकारिणी सदस्य एवं  पूर्व सहसरकार्यवाह सुरेश सोनी उपमुख्यमंत्री डॉ प्रेमचंद बैरवा, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर अनेक विश्वविद्यालयों के कुलपति और देश के प्रमुख शिक्षाविद उपस्थित रहेंगे 
राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय डीग के जिलाध्यक्ष अनिल सीही ने बताया कि अधिवेशन के दूसरे दिन 6 अक्टूबर को तीन शिक्षको को अखिल भारतीय शिक्षा भूषण शिक्षक सम्मान  से अलंकृत किया जाएगा । सम्मानित शिक्षकों को एक लाख रुपये की नकद राशि, चांदी की प्लेट और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। 
इस वर्ष का अखिल भारतीय  शिक्षा भूषण शिक्षक सम्मान प्रो भगवती प्रकाश शर्मा राजस्थान, प्रो सुषमा यादव दिल्ली तथा वीजे श्रीकुमार केरल को मिलेगा। डीग जिले से  इस अधिवेशन में भाग लेने के लिए  जिलाध्यक्ष अनिल सीही , जिलामंत्री देवेन्द्र  यादव,संभाग महिला मंत्री जयमाला सोनी, जिला संगठन मंत्री पदम सिंह,  जिला महिला उपाध्यक्ष  इन्दिरा यादव  4अक्तूबर  को जयपुर रवाना होंगे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................