बसेठ गांव में सर्व समाज हेल्प टीम की पहल: दो बेटियों की शादी के लिए जुटाए 85 हजार से अधिक रुपए
कठूमर (दिनेश लेखी) उपखण्ड क्षेत्र के ग्राम बसेठ में सर्व समाज हेल्प टीम द्वारा सामाजिक सरोकार की मिसाल पेश करते हुए जरूरतमंद परिवार की सहायता के लिए चलाया गया अभियान बुधवार को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। गांव के कैलाश हरिजन की सोनिया व पायल दो बेटियों की शादी 25 अप्रैल को होने है, के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से संचालित इस अभियान में सर्व समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर सहयोग किया।
अभियान के समापन पर कुल 85,185 रुपए की सहयोग राशि एकत्रित हुई। इसके अलावा बसेठ गांव के दानदाताओं द्वारा कपड़े, खाद्य सामग्री सहित अन्य आवश्यक वस्तुएं भी प्रदान की गईं।
सामाजिक कार्यकर्ता संतोष कैरव ने जानकारी देते हुए बताया कि एकत्रित राशि का उपयोग शादी में बारात की भोजन व्यवस्था तथा बेटियों को बर्तन आदि आवश्यक सामान उपलब्ध कराने में किया जाएगा। उन्होंने सभी सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए इसे समाज की एकजुटता का प्रतीक बताया।
इस मौके पर बच्चू सिंह नरुका, सुपरिया राठी, राम खिलाड़ी भिलवारा, अजीत राठौड़, प्रहलाद जाटव, उदयसिंह राठौर, चंद्रप्रकाश सैनी, राहुल नरुका, पवन राठी, मनोज राठी, आकाश नरुका, संतोष कैरव, ललित जाटव, भोपाल राठौर सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


