साइबर अपराध एवं विधिक जागरूकता विषय पर शिविर आयोजित

Apr 22, 2026 - 19:27
 0
साइबर अपराध एवं विधिक जागरूकता विषय पर शिविर आयोजित

भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित ट्रांसफॉरमेटिव ट्यूजडे अभियान के अंतर्गत जिले में सेवर के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, जाटौली रथभान में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष बलजीत सिंह के मार्गदर्शन में बुधवार को साइबर अपराध एवं विधिक जागरूकता विषय पर एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया। 
सचिव अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश अनुतोष गुप्ता ने नालसा योजनाओं, घरेलू हिंसा, निःशुल्क विधिक सहायता, कानूनी प्रक्रिया, बाल विवाह निषेध अधिनियम एवं उसके दुष्परिणामों के बारे में विद्यार्थियों को जागरूक किया गया। उन्होंने चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 तथा नालसा टोल फ्री राष्ट्रीय विधिक सहायता हेल्पलाइन नंबर 15100 की जानकारी भी प्रदान की गई।
डिप्टी लीगल एड डिफेंस काउंसिल अधिवक्ता पुनीत गर्ग द्वारा विद्यार्थियों को साइबर अपराध, नकल विरोधी कानून, एंटी-रैगिंग कानून तथा पॉक्सो अधिनियम के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। महिलाओं के कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न (निवारण, प्रतिषेध एवं प्रतितोष) अधिनियम 2013, अनुसूचित जाति/जनजाति अत्याचार निवारण कानून, यातायात नियम, बिना लाइसेंस वाहन नहीं चलाने तथा राजस्थान पीड़ित प्रतिकर योजना के बारे में भी जानकारी दी गई। उन्होंने छात्र-छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य हेतु प्रेरित किया गया तथा उनकी समस्याओं का समाधान भी किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आमजन से अधिकाधिक संख्या में ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों का लाभ उठाने की अपील की गई है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................