एसडीएम ने किया स्कूलों का किया औचक निरीक्षण; मिड-डे मील और सफाई व्यवस्था में सुधार, जर्जर बर्तनों को तुरंत बदलने के आदेश, बोली-बच्चों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं

Apr 22, 2026 - 19:25
 0
एसडीएम ने किया स्कूलों का किया औचक निरीक्षण; मिड-डे मील और सफाई व्यवस्था में सुधार, जर्जर बर्तनों को तुरंत बदलने के आदेश, बोली-बच्चों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं

महुवा (अवधेश अवस्थी) महुवा उपखंड क्षेत्र के ग्राम सांथा वह गहनोली के विद्यालयों का उपखंड अधिकारी सुश्री मनीषा रेशम ने और तक निरीक्षण कर कमी पाए जाने पर आवश्यक दिशा निर्देश दिए

उपखंड अधिकारी मनीषा रेशम ने बताया कि क्षेत्र में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से बुधवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सांथा एवं गहनौली का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान विद्यालयों की व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया गया, जिससे शिक्षण संस्थानों में गुणवत्ता और अनुशासन सुनिश्चित किया जा सके।
निरीक्षण के दौरान एसडीएम मनीषा रेशम ने विशेष रूप से मिड-डे मील योजना के तहत बच्चों को परोसे जा रहे भोजन की गुणवत्ता की जांच की। उन्होंने रसोईघर में जाकर भोजन की स्वच्छता, पकाने की प्रक्रिया और खाद्य सामग्री की गुणवत्ता को परखा। जांच के दौरान कुछ कमियां सामने आने पर उन्होंने संबंधित स्टाफ को आवश्यक सुधार के निर्देश दिए।
विद्यालय में उपयोग हो रहे बर्तनों की स्थिति संतोषजनक नहीं पाई गई। इस पर उपखंड अधिकारी मनीषा रेशम ने विद्यालय प्रधानाचार्य को स्पष्ट निर्देश दिए कि खराब और जर्जर हो चुके बर्तनों को तुरंत नए बजट से बदलवाया जाए, ताकि विद्यार्थियों को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण में भोजन उपलब्ध कराया जा सके।
इसके साथ ही उन्होंने रसोईघर में साफ-सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि बच्चों के स्वास्थ्य के साथ किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और नियमित रूप से सफाई बनाए रखना अनिवार्य है।
निरीक्षण के दौरान विद्यालय स्टाफ को शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने, समय पर कक्षाएं संचालित करने और विद्यार्थियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के भी निर्देश उपखंड अधिकारी द्वारा दिए गए। उपखंड अधिकारी ने चेतावनी दी कि भविष्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

फोटो  विद्यालय में निरीक्षण के दौरान भोजन की गुणवत्ता की जांच करती उपखंड अधिकारी मनीषा रेशम

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................