रेणु पब्लिक स्कूल में विजय यात्रा और प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित; टॉपर्स को मिली साइकिल

Apr 24, 2026 - 18:13
 0
रेणु पब्लिक स्कूल में विजय यात्रा और प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित; टॉपर्स को मिली साइकिल

बड़ौदामेव कस्बे के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान रेणु पब्लिक स्कूल में मंगलवार को 'विजय यात्रा' एवं 'प्रतिभा सम्मान समारोह' हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बड़ौदामेव थाना प्रभारी मोहन सिंह गुर्जर रहे, जबकि अध्यक्षता विद्यालय निदेशक प्रकाश चंद यादव ने की।

संस्था प्रधान राधा अरोड़ा ने बताया कि विद्यालय को सीनियर सेकेंडरी कक्षाओं हेतु मान्यता प्राप्त होने और कक्षा दसवीं में क्षेत्र में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने के उपलक्ष्य में कस्बे में विजय रैली निकाली गई। रैली का शुभारंभ अतिथियों द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया, जिसमें बोर्ड टॉपर्स, शिक्षक और अभिभावक शामिल हुए।

समारोह के दौरान कक्षा 10 की टॉपर कृष्णा जादौन (98.17%) और प्राचिका प्रजापत (97.67%) को उनके असाधारण प्रदर्शन के लिए विद्यालय प्रबंधन द्वारा साइकिल पुरस्कार स्वरूप दी गई। साथ ही, बोर्ड परीक्षा परिणामों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले शिक्षकों का भी सम्मान किया गया।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि पूर्व मंडल अध्यक्ष छोटेलाल चौधरी, भगवान सहाय उपाध्याय, हाकम सिंह सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। अंत में निदेशक प्रकाश यादव ने सभी अतिथियों और अभिभावकों का आभार व्यक्त किया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................