झडाया बजरंग धाम में 108 कुंडीय श्रीराम महायज्ञ का आगाज: 25 अप्रैल को होगा भव्य भूमि पूजन

Apr 24, 2026 - 18:25
 0
झडाया बजरंग धाम में 108 कुंडीय श्रीराम महायज्ञ का आगाज: 25 अप्रैल को होगा भव्य भूमि पूजन

उदयपुरवाटी (सुमेरसिंह राव) झडाया बजरंग धाम आश्रम पर आयोजित होने वाले भव्य 108 कुंडीय श्रीराम महायज्ञ के उपलक्ष्य में कल, 25 अप्रैल को भूमि पूजन का कार्यक्रम आयोजित होगा। आश्रम के महंत महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 श्री सीताराम दास जी महाराज के सानिध्य में सुबह 11:15 बजे शुभ मुहूर्त में भूमि पूजन कर विशाल धर्म ध्वज फहराया जाएगा।

यज्ञ सेवा समिति के अध्यक्ष मदनलाल भावरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि भूमि पूजन कार्यक्रम में क्षेत्र के कई प्रतिष्ठित साधु-संत, बुद्धिजीवी और गणमान्य नागरिक शिरकत करेंगे। 17 जून से शुरू होने वाले इस महायज्ञ को लेकर क्षेत्रवासियों में भारी उत्साह है। मंदिर प्रबंधन और यज्ञ समिति द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं।

महंत सीताराम दास जी महाराज के अनुसार, इस महायज्ञ का उद्देश्य लोक कल्याण और धर्म की अलख जगाना है। समिति के सदस्यों द्वारा जन-जन को इस आयोजन से जोड़ने के लिए पीले चावल देकर आमंत्रित किया जा रहा है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................