नांगल के ग्रामीणों का हल्लाबोल: सालभर से बनकर तैयार टंकी को चालू करने के लिए जलदाय विभाग को सौंपा ज्ञापन
उदयपुरवाटी (सुमेरसिंह राव ) निकटवर्ती ग्राम पंचायत नांगल में जल जीवन मिशन के तहत बनी टंकी को चालू करवाने के लिए ग्रामीण लामबंद होकर जलदायक विभाग के सहायक अभियंता को ज्ञापन सोपा l ज्ञापन में लिखा गया है कि पिछले 1 साल से टंकी का निर्माण पूरा होने पर भी टंकी से पानी सप्लाई नहीं हो रहा है उसे तुरंत चालू करवाने की मांग की है l संतुष्ट जवाब नहीं मिलने पर ग्रामीण उखड़ गए। फिर जलदाय विभाग के अधिकारियों द्वारा 5 दिन मे टंकी से पानी सप्लाई चालू करने और अधूरे कनेक्शन देने पर ग्रामीण शांत हुई इस दौरान ग्रामीणों ने तीन सूत्री मांगों को लेकर जलदायक विभाग AEN को ज्ञापन सोपा, तीन सूत्री मांग इस प्रकार है टंकी से अति शीघ्र पीने का पानी सप्लाई किया जाए, और अधूरे कनेक्शन कर के ग्रामीणों को राहत दी जाये, ओर टंकी के संचालन के लिए एक सविंदा पर कर्मचारी की व्यवस्था की जाए। इस दौरान नांगल सैनी समाज अध्यक्ष बनवारी लाल सैनी, दशरथ सिंह शेखावत, रामप्रताप सैनी, फूलचंद सैनी वार्ड पंच,एडवोकेट ताराचंद नांगल, प्रताप सिंह शेखावत, श्रवन सैनी, मोहन लाल, छितरमल सैनी आदि लोग थे l


