शिव परिवार मंदिर का हुआ शिलान्यास, विधिवत पूजन के साथ निर्माण कार्य शुरु
लक्ष्मणगढ़ (अलवर/कमलेश जैन) कठूमर रोड स्थित कस्बे की राजपूत कॉलोनी में गुरुवार को धार्मिक उत्साह और श्रद्धा के साथ प्रस्तावित शिव परिवार मंदिर के निर्माण कार्य का आगाज हुआ।
इस अवसर पर पंडितों के सानिध्य में मंत्रोच्चार के बीच मंदिर की नींव का विधिवत पूजन किया गया। धार्मिक रीति-रिवाजों भक्तिमय माहौल में आयोजित इस कार्यक्रम में कॉलोनी के गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया।
भूमि पूजन के दौरान मुख्य यजमानों ने शिला पूजन कर मंदिर के निर्विघ्न निर्माण की कामना की। स्थानीय निवासियों ने बताया कि इस मंदिर में शिव परिवार की प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया।
कॉलोनी के लोगों ने मंदिर निर्माण में तन-मन-धन से सहयोग करने का संकल्प लिया है। इस दौरान तूफान सिंह बना, राजेश सिंह राजपूत, राजेंद्र सोलंकी, गुडडू चौधरी, रामगोविन्द साहू, जतन सिंह, गंगा सिंह, विष्णु प्रजापत, दीपचंद चौधरी, मुरारी चौधरी, कमल सिंह, सूगन साहू आदि मौजूद रहे।


