गायत्री नगर में तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव 24 घंटे णमोकार अखंड पाठ के साथ शुभारंभ

Apr 24, 2026 - 18:57
 0
गायत्री नगर में तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव 24 घंटे णमोकार अखंड पाठ के साथ शुभारंभ

 जयपुर (कमलेश जैन) श्री दिगंबर जैन मंदिर गायत्री नगर, महारानी फार्म प्रबंध समिति जयपुर के तत्तावधान में तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव  24 अप्रैल से 26 अप्रैल 2026, परम पूज्य आचार्य श्री प्रज्ञा सागर जी महाराज की प्रेरणा व आशीर्वाद से 24 घंटे का अखंड णमोकार महामंत्र का पाठ आज 24 अप्रैल 2026 प्रातः 8:00 बजे मांगलिक क्रियाओं के साथ विधानाचार्य पं अजित शास्त्री  गायत्री नगर ने प्रारंभ कराया ।
अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन युवा परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री उदयभान जैन ने अवगत कराया की उक्त कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलन  मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष कैलाश छाबड़ा ,उपाध्यक्ष अरुण शाह, मंत्री राजेश बोहरा, मनोज बोहरा, पुलक मंच की राष्ट्रीय महामंत्री बीना टोंग्या, मुनि वैय्यावृत्ति  महिला समूह की अध्यक्ष प्रमिला शाह आदि महानुभावों द्वारा किया गया। 

पूज्य आचार्य श्री ने गायत्री नगर प्रवास के दौरान विश्व णमोकार महामंत्र दिवस के अवसर पर 24 घंटे का णमोकार महामंत्र कराने का आह्वान किया उस समय हर घंटे के  पाठ करने वाले श्रेष्ठी परिवारों का चयन किया गया।
सभा का संचालन अरूण शाह ने करते हुए कहा कि 25 अप्रैल को णमोकार अखंड पाठ के समापन केपश्चात  8:30 से णमोकार विधान का आयोजन रखा गया है ।एवं रात्रि में 8:00 बजे से युवा विंग द्वारा भक्ति संध्या का आयोजन एवं 26 अप्रैल को प्रातः 7:30 बजे से श्री जी की भव्य रथ यात्रा का आयोजन , मन्दिर जी शिखर में स्थित जिन बिम्बों के अभिषेक आदि कार्यक्रम होंगे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................