चौमू हरमाड़ा थाना क्षेत्र में फैली सनसनी कार में मिला शव

Aug 21, 2020 - 18:49
 0
चौमू हरमाड़ा थाना क्षेत्र में  फैली सनसनी कार में मिला शव

जयपुर के चोमू से खबर

राजधानी के हरमाड़ा इलाके के NH 52 पर स्थित रमलियावाला के पास सर्विस रोड पर एक कार में कार चालक का शव मिलने के बाद सनसनी फैल गई. वहीं, मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई.

मामले को सूचना पर टोल एम्बुलेंस और हरमाड़ा पुलिस मौके पर पहुंची. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. मृतक की जेब में मिले दस्तावेजों के आधार पर मृतक की पहचान रामबाबू जांगिड़ के रूप में हुई है.

पुलिस ने शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है. हालांकि कार में मिले शव को देखकर सस्पेंस बना हुआ है. कार के किसी भी तरह की खरोंच नहीं है तो वहीं शव के भी कोई चोट के निशान नहीं हैं हालांकि पुलिस जांच के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो पाएगा. हरमाड़ा पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

 संवाददाता नूर खान की रिपोर्ट

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................