गृह राज्यमंत्री जवाहरसिंह बेढम ने कलसाडा में क्रिकेट मैच का किया शुभारंभ; बोले- स्वस्थ जीवन के लिए खेल आवश्यक

Jun 4, 2026 - 00:16
 0
गृह राज्यमंत्री जवाहरसिंह बेढम ने कलसाडा में क्रिकेट मैच का किया शुभारंभ; बोले- स्वस्थ जीवन के लिए खेल आवश्यक
डीग, (नीरज जैन) गृह राज्यमंत्री जवाहरसिंह बेढम ने जिले के बयाना उपखंड के ग्राम कलसाडा में आयोजित क्रिकेट मैच का फीता काटकर और स्वयं बल्लेबाजी कर विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण और खेलप्रेमी उपस्थित रहे।
समारोह को संबोधित करते हुए गृह राज्यमंत्री ने कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए खेलों का होना अत्यंत आवश्यक है। खेलों से युवाओं में टीम भावना और सामूहिक उत्तरदायित्व का विकास होता है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि गांवों में पारंपरिक रूप से खेलों का हमेशा महत्व रहा है, लेकिन आधुनिकता के इस दौर में युवाओं को खेलों के तकनीकी पक्षों को सीखने की भी सख्त जरूरत है।

बेढम ने राज्य सरकार की खेल नीतियों की सराहना करते हुए कहा कि सरकार खेल और खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इसके लिए खिलाड़ियों को जिला स्तर से लेकर राज्य स्तर तक बेहतरीन प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। साथ ही, खेल क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले होनहार खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी भी दी जा रही है। उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि वे अपनी पसंद के अनुसार खेल का चयन करें और कड़ा परिश्रम कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश व राज्य का नाम रोशन करें। सरकार हर कदम पर उनके प्रयासों में मदद के लिए तैयार है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है