भिवाड़ी-खैरथल पुलिस का 'ऑपरेशन म्यूल हंटर' सफल: 2 महीने में 116 साइबर ठग गिरफ्तार, करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़

Jun 4, 2026 - 00:21
 0
भिवाड़ी-खैरथल पुलिस का 'ऑपरेशन म्यूल हंटर' सफल: 2 महीने में 116 साइबर ठग गिरफ्तार, करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़


भिवाड़ी (देवराज मीणा) राजस्थान पुलिस के महानिदेशक साइबर क्राइम एवं महानिरीक्षक जयपुर रेंज राहुल प्रकाश IPS के निर्देश पर साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान "ऑपरेशन म्यूल हंटर" में भिवाड़ी-खैरथल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। 1 अप्रैल से 31 मई 2026 तक चले इस अभियान में पुलिस ने 60 प्रकरण दर्ज कर 116 साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 161 मोबाइल, 181 सिम कार्ड, 7 एटीएम कार्ड, 5 चेक बुक, 3 पासबुक, 14,500 रुपये नकद और एक थार कार बरामद की गई है।  

पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय IPS के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमन लाल मीणा, किशोर बुटालिया, वृताधिकारी कैलाश चौधरी, शिवराज सिंह, आरपीएस शीशराम मीणा, जया सिंह और लालसिंह के सुपरविजन में साइबर सेल भिवाड़ी व खैरथल-तिजारा की तकनीकी मदद से भिवाड़ी, चौपानकी, टपूकड़ा, शेखपुर अहीर, तिजारा, जैरोली, किशनगढ़ बास, कोटकासिम, खैरथल, तातारपुर थाना पुलिस ने साइबर अपराधियों के ठिकानों पर दबिश देकर कड़ी कार्रवाई की। जांच में सामने आया कि आरोपी आमजन के खाते किराए पर लेकर करोड़ों रुपये का लेन-देन कर रहे थे।  

साइबर ठग फर्जी वेबसाइट, "घर बैठे जॉब", "पेन-पेंसिल पैकिंग", "इनकम टैक्स ऑफिसर बनकर ब्लैकमेलिंग", "सस्ते लैपटॉप" और टेलीग्राम-व्हाट्सएप पर "इन्वेस्टमेंट-टास्क" के नाम पर लोगों को ठग रहे थे। पुलिस ने बताया कि ठगों को बैंक खाते और सिम कार्ड की जरूरत होती है, जो ये दलालों के जरिए भोले-भाले लोगों को झांसा देकर, प्रलोभन देकर हासिल करते हैं। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि कोई भी व्यक्ति अपना बैंक खाता, सिम कार्ड, पासवर्ड या OTP किसी को न दे और किसी भी लालच में न आए। साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 हेल्पलाइन या http://cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है