गुरला क्षेत्र में आंधी-तूफान का कहर: औझाघर गांव में उड़े मकान के टिनशेड, बड़ा हादसा टला

Jun 4, 2026 - 11:04
 0
गुरला  क्षेत्र में आंधी-तूफान का कहर: औझाघर गांव में उड़े मकान के टिनशेड, बड़ा हादसा टला

गुरला (बद्रीलाल माली)। गुरला क्षेत्र सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में सोमवार शाम को मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। तेज आंधी-तूफान के साथ हुई मूसलाधार बारिश ने जमकर कहर मचाया। इस प्राकृतिक आपदा के कारण क्षेत्र में कई स्थानों पर मकानों में लगे टिनशेड उखड़ गए और कई पेड़ धराशायी हो गए रामपुरिया बलाई खेड़ा में विद्युत पोल गिर गया।
बाल-बाल बचे ग्रामीण, टला बड़ा हादसा
प्राप्त जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के औझाघर गांव में सोमवार शाम को आई भीषण आंधी के कारण एक मकान पर लगे टिनशेड पूरी तरह उखड़कर दूर जा गिरे। गनीमत यह रही कि घटना के समय घर के भीतर या आसपास कोई भी व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया और किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
मौके पर पहुंचे मकान मालिक
टिनशेड उखड़ने की जोरदार आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर मकान मालिक भैरूलाल गुर्जर तुरंत घटना स्थल पर पहुंचे। किसी के हताहत न होने की खबर से मकान मालिक और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। प्रशासन को घटना की सूचना दे दी गई है ताकि नुकसान का आकलन किया जा सके।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................