जहाजपुर में अग्रसेन जयंती: परंपरा, संस्कृति और सामाजिक एकता का संगम

Sep 22, 2025 - 15:02
 0
जहाजपुर में अग्रसेन जयंती: परंपरा, संस्कृति और सामाजिक एकता का संगम


जहाजपुर (मोहम्मद आज़ाद नेब) नगर का माहौल सोमवार को कुछ अलग ही था। मुख्य बाजारों से गुजरते समय हर किसी के चेहरे पर मुस्कान और हाथों में फूल नजर आ रहे थे। अवसर था महाराजा अग्रसेन जयंती का, जब वैश्य समाज ने परंपरा और संस्कृति का अनूठा संगम पेश किया।

बैंड-बाजों की गूंज, पुष्प वर्षा और भगवान राधा–कृष्ण व शिव–पार्वती की झांकियों ने शोभायात्रा को भव्यता के साथ भावनात्मक रंग भी दिया। नगरवासी चाहे व्यापारी हों या ग्रामीण, सभी ने समाजबंधुओं का खुले दिल से स्वागत कर यह संदेश दिया कि त्यौहार केवल समाज तक सीमित नहीं, पूरे नगर का उत्सव होते हैं। समाज के अध्यक्ष धनश्याम नागौरी, क्षेत्रीय अध्यक्ष घनश्याम नागोरी, सचिव ओम डाणी और अन्य गणमान्यों ने जहां महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को आत्मसात करने की अपील की, वहीं युवाओं ने शोभायात्रा में बढ़-चढ़कर शामिल होकर अपनी ऊर्जा और उत्साह से माहौल को जीवंत कर दिया।

खास बात यह रही कि अग्रवाल समाज ने पूरे बाजार को बंद रखकर यह जताया कि जयंती केवल धार्मिक या पारंपरिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि एकजुटता और त्याग का प्रतीक है। रात्रि में होने वाले सम्मान समारोह और सांस्कृतिक संध्या को लेकर बच्चों और युवाओं में उत्साह चरम पर है। यह दिन जहाजपुर के लिए केवल एक स्मृति नहीं बल्कि सामूहिकता का उत्सव बन गया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................