विश्व पर्यावरण दिवस पर विशेष पहल: सज्जनगढ़ सेंचुरी में प्लास्टिक की बोतलों पर आज से लगा प्रतिबंध; अब कांच की बोतल में मिलेगा पानी

Jun 5, 2026 - 10:42
 0
विश्व पर्यावरण दिवस पर विशेष पहल: सज्जनगढ़ सेंचुरी में प्लास्टिक की बोतलों पर आज से लगा प्रतिबंध; अब कांच की बोतल में मिलेगा पानी

उदयपुर (राजस्थान) विश्व पर्यावरण दिवस पर शुक्रवार से सज्जनगढ़ सेंचुरी में प्लास्टिक फ्री जोन का पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया जाएगा। इसके तहत सेंचुरी और बायो पार्क क्षेत्र में पर्यटक प्लास्टिक की पानी की बोतलें लेकर प्रवेश नहीं कर सकेंगे। वन विभाग ने प्लास्टिक बोतलों के विकल्प के रूप में कांच की बोतलों में पानी उपलब्ध कराएगा। इसके लिए एक स्टार्टअप कंपनी की सहायता ली गई है। सेंचुरी की पार्किंग और किले पर स्थित रेस्टोरेंट में पर्यटकों को कांच की बोतलों में पानी उपलब्ध कराया जाएगा। एक बोतल की कीमत 50 रुपए निर्धारित की गई है, जिसमें बोतल वापस जमा कराने पर 40 रुपए लौटाए जाएंगे।

उल्लंघन पर एक हजार रुपए तक की पेनल्टी वन विभाग ने शुरुआत में पर्यटकों को जागरूक करने की रणनीति बनाई है। इसके बाद नियमों को सख्ती से लागू किया जाएगा। इसके उल्लंघन पर एक हजार रुपए तक की पेनल्टी लगाई जाएगी। डीएफओ यादवेंद्र सिंह चूंडावत ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और सेंचुरी क्षेत्र को प्लास्टिक कचरे से मुक्त रखने के उद्देश्य से यह पहल शुरू की जा रही है। अक्सर पर्यटक पानी की प्लास्टिक बोतलें किले की दीवारों, रास्तों और जंगल क्षेत्र में फेंक देते हैं, जिससे कचरा फैलता है और वन्यजीवों व पर्यावरण पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।

वाहनों की होगी जांच - सज्जनगढ़ सेंचुरी में संचालित टैक्सी वाहनों और निजी गाड़ियों की जांच की जाएगी, ताकि कोई भी व्यक्ति प्लास्टिक की पानी की बोतल अंदर न ले जा सके। टैक्सी संचालकों को भी इस व्यवस्था के पालन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................