'विश्व पर्यावरण दिवस' केवल कागजी खानापूर्ति या संरक्षण का सच्चा संकल्प? भीलवाड़ा में उठे गंभीर सवाल

Jun 5, 2026 - 10:32
 0
'विश्व पर्यावरण दिवस' केवल कागजी खानापूर्ति या संरक्षण का सच्चा संकल्प? भीलवाड़ा में उठे गंभीर सवाल

करोड़ों के बजट के बाद भी आंकड़ों में सिमटा पौधारोपण; अफसर 'एसी रूम' से बाहर निकलकर धरातल पर करें आकलन

भीलवाड़ा (राजस्थान) विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज भीलवाड़ा के प्रमुख नागरिक और प्रबुद्ध विचारक राजकुमार गोयल ने देश में पर्यावरण संरक्षण के नाम पर चल रही व्यवस्था और प्रशासनिक ढर्रे पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने पूछा कि क्या 'विश्व पर्यावरण दिवस' हर साल इसी तरह सिर्फ एक रस्म-अदायगी बनकर रह जाएगा या सरकारें धरातल पर अंधाधुंध हो रही वृक्षों की कटाई को रोकने के लिए कोई ठोस कदम उठाएंगी?

राजकुमार गोयल ने बताया कि प्रतिवर्ष 5 जून को संयुक्त राष्ट्र (UN) के निर्देशानुसार पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए यह दिवस मनाया जाता है। हर साल सरकार द्वारा पौधारोपण के लिए लाखों-करोड़ों रुपए का बजट भी आवंटित किया जाता है। लेकिन सबसे बड़ा यक्ष प्रश्न यह है कि प्रभावी मॉनिटरिंग (निगरानी) न होने के कारण यह पूरा अभियान केवल कागजों और आंकड़ों तक ही सीमित रह जाता है। दूसरी तरफ, विकास और औद्योगीकरण के नाम पर पेड़ों की अंधाधुंध कटाई बेधड़क जारी है, जिससे प्रदूषण का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है

गोयल ने सीधे प्रशासनिक व्यवस्था पर प्रहार करते हुए कहा:- "इस महायज्ञ में सरकार के साथ-साथ संबंधित विभागों और अधिकारियों की जवाबदेही सबसे महत्वपूर्ण है। लेकिन जब तक जिम्मेदार अफसर अपने 'एसी रूम' (A.C. Rooms) से बाहर निकलकर धरातल पर लगाए गए पौधों का वास्तविक आकलन नहीं करेंगे, तब तक पर्यावरण दिवस मनाना महज एक खानापूर्ति ही साबित होगा।"

प्रेस नोट में चेतावनी देते हुए कहा गया कि बढ़ती जनसंख्या, औद्योगीकरण, वनों की कटाई और प्लास्टिक प्रदूषण के कारण आज हमारी प्रकृति गंभीर रूप से लहूलुहान है। इसी का नतीजा है कि आज मानव जाति को ग्लोबल वार्मिंग, अनियमित वर्षा, सूखा, भीषण बाढ़ और अनगिनत प्राकृतिक आपदाओं का सामना करना पड़ रहा है। पर्यावरण हमारे जीवन का मूल आधार है; शुद्ध हवा, स्वच्छ जल और उपजाऊ भूमि के बिना मानव जीवन की कल्पना भी असंभव है

अंत में, भीलवाड़ा की जनता और प्रशासन से अपील करते हुए कहा गया कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकारों की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि देश के प्रत्येक नागरिक का परम कर्तव्य है। हमें केवल फोटो खिंचवाने के लिए नहीं, बल्कि पौधों को जीवित रखने के संकल्प के साथ वृक्षारोपण करना होगा। जल, जंगल और बिजली की बचत करके ही हम आने वाली भावी पीढ़ियों को एक सुरक्षित, हरित और स्वस्थ वातावरण सौंप सकते हैं 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................