चंवरा किशोरपुरा के पलटूदास अखाड़े में 24 जून को भरेगा पंचमुखी बालाजी का विशाल गंगा दशहरा मेला

Jun 5, 2026 - 20:05
 0
चंवरा किशोरपुरा के पलटूदास अखाड़े में 24 जून को भरेगा पंचमुखी बालाजी का विशाल गंगा दशहरा मेला

किशोरपुरा (सुमेरसिंह राव) मोरिंडा धाम पलटूदास अखाड़े के पंचमुखी हनुमान मंदिर परिसर में आगामी 24 जून को आयोजित होने वाले वार्षिक गंगा दशहरा मेले को लेकर तैयारियां युद्धस्तर पर शुरू हो गई हैं। मेले के सफल आयोजन को लेकर क्षेत्र के श्रद्धालुओं और ग्रामीणों में भारी उत्साह देखा जा रहा है।

मेला आयोजन समिति के शीशराम रावत, कॉमरेड नाथू राम सैनी, रामनिवास सैनी और राधेश्याम कुमावत ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष 8 दिवसीय भव्य धार्मिक आयोजनों का खाका तैयार किया गया है। इन आयोजनों का विधिवत शुभारंभ 16 जून को क्षेत्र में निकलने वाली एक विशाल मंगल कलश यात्रा के साथ होगा।

  • 8 दिनों तक बहेगी ज्ञान की गंगा:

समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि 16 जून से प्रतिदिन तीर्थराज पुष्कर के सुप्रसिद्ध कथावाचक स्वामी रामस्वरूप दास जी महाराज के मुखारविंद से श्रद्धालुओं को 'भक्तमाल की कथा' श्रवण करने का सौभाग्य प्राप्त होगा। वहीं, मेले की पूर्व संध्या पर 23 जून की रात्रि को एक विशाल भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सुप्रसिद्ध भजन गायक राव राजेन्द्र सिंह धानोता एंड पार्टी के भजनों पर श्रद्धालु झूम उठेंगे।

  • अखंड रामायण पाठ शुरू, 24 को विशाल भंडारा:

मेले के मुख्य दिन यानी 24 जून को सुबह मंत्रोचार के साथ विशेष हवन का आयोजन होगा। हवन की पूर्णाहुति के बाद महाआरती होगी और फिर विशाल भंडारे (प्रसादी) का शुभारंभ किया जाएगा, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। मेले के उपलक्ष्य में मंदिर परिसर में अखंड रामायण पाठ की शुरुआत कर दी गई है, जिसका संपादन प्रतिदिन कथावाचक गजराज सिंह शेखावत द्वारा किया जा रहा है। आयोजन समिति ने क्षेत्र के सभी धर्मप्रेमियों से इन धार्मिक कार्यक्रमों में सपरिवार शामिल होकर धर्म लाभ उठाने की अपील की है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................