दी मोटर बस ऑपरेटर्स यूनियन की नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन; मेघराज मुखिया अध्यक्ष एवं रविन्द्र सिंह चौधरी महामंत्री नियुक्त
भरतपुर (विष्णु मित्तल) 'दी मोटर बस ऑपरेटर्स यूनियन, भरतपुर' की संगठनात्मक गतिविधियों को सुचारू रूप से चलाने तथा परिवहन व्यवसायियों एवं बस ऑपरेटरों के हितों की रक्षा के लिए नवीन कार्यकारिणी का विधिवत गठन कर दिया गया है। यूनियन के निर्विरोध लगातार तीसरी बार निर्वाचित अध्यक्ष मेघराज मुखिया ने वरिष्ठ संरक्षक द्वय पोथी सिंह मदेरणा एवं यदुनाथ सिंह दारापुरिया के कुशल मार्गदर्शन एवं निर्देशन में इस कार्यकारिणी की घोषणा की है।
अध्यक्ष मेघराज मुखिया ने बताया कि संगठन की मजबूती और सभी सदस्यों को न्यायसंगत प्रतिनिधित्व देने के उद्देश्य से अनुभवी, सक्रिय और निष्ठावान साथियों को कार्यकारिणी में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जो पूरी पारदर्शिता के साथ संघ के कल्याण के लिए कार्य करेंगी।
नवीन कार्यकारिणी के संरक्षक: पोथी सिंह मदेरणा एवं यदुनाथ सिंह दारापुरिया, अध्यक्ष: मेघराज मुखिया (लगातार तीसरी बार निर्विरोध निर्वाचित), उपाध्यक्ष: रमेश चंद गुप्ता, महामंत्री: रविन्द्र सिंह चौधरी, मंत्री: जितेन्द्र सिंह, कोषाध्यक्ष: ज्ञानचंद, ऑडिटर (Auditor): विजय गोयल, कानूनी सलाहकार: हरेंद्र सिंह, संगठन मंत्री: प्रशांत सिंह चौधरी चुने गए।
कार्यकारिणी सदस्य (Executive Members): यूनियन के निर्णयों में सहयोग तथा संगठनात्मक स्तर पर कार्यों की देखरेख के लिए 11 वरिष्ठ सदस्यों को कार्यकारिणी समिति में शामिल किया गया है। इनमें जयपालसिंह सोलंकी, जुगराज सिंह अंधाना, मोहन लाल गोयल, निरंजन प्रसाद गुप्ता, श्याम सुन्दर, भगवानदास बंसल, पुष्पेन्द्र सिंह अंधाना, मनोज कुमार, विकास सिंह अंधाना, महाराज सिंह एवं श्रीसंदीप कुमार आर्य शामिल हैं।
यूनियन की इस नवीन कार्यकारिणी के गठन पर भरतपुर संभाग के सभी बस ऑपरेटर्स, चालकों और परिवहन उद्योग से जुड़े व्यवसायियों ने हर्ष व्यक्त किया है। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संघ को विश्वास दिलाया कि वे पूर्ण निष्ठा के साथ बस संचालकों की समस्याओं के समयबद्ध निस्तारण और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे


