भाजपा मंडल खोह की मासिक बैठक आयोजित, संगठनात्मक मजबूती पर हुआ मंथन
कठूमर (दिनेश लेखी) भारतीय जनता पार्टी मंडल खोह की प्रत्येक माह के प्रथम सप्ताह में आयोजित होने वाली मंडल पदाधिकारियों की मासिक बैठक रविवार को भाजपा कार्यालय खोह में मंडल अध्यक्ष विक्रम शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने, केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की उपलब्धियों को आमजन तक पहुंचाने, सरल ऐप एवं नमो ऐप के अधिकाधिक उपयोग तथा भाजपा के आगामी कार्यक्रमों के सफल संचालन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने तथा जनसंपर्क अभियान को प्रभावी बनाने का आह्वान किया गया।
इस मौके पर बैठक में वरिष्ठ कार्यकर्ता हरिओम सिंह नरूका एवं देवी सिंह गुर्जर सहित मंडल उपाध्यक्ष जवाहर सिंह चौधरी, मुकेश शर्मा, समयदीन खान, नेमीचंद जाटव, मंडल कोषाध्यक्ष मोहन सिंह चौहान, मंडल महामंत्री रमन यादव, रूपसिंह चौधरी, मंडल मंत्री बुद्ध सिंह सैनी, राधाकिशन गुर्जर, योगेश यादव, रघुनाथ बैरवा, देवेश शर्मा, शशिकांत शर्मा समेत मंडल कार्यकारिणी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


