12 प्रतिशत आरक्षण की मांग को लेकर सैनी समाज की बैठक संपन्न, 25 जून की महापंचायत को सफल बनाने का लिया संकल्प

Jun 7, 2026 - 18:58
 0
12 प्रतिशत आरक्षण की मांग को लेकर सैनी समाज की बैठक संपन्न, 25 जून की महापंचायत को सफल बनाने का लिया संकल्प

भुसावर (दिनेश लेखी)। यदुवंशी सैनी समाज (पाल 12 गांव) की एक महत्वपूर्ण बैठक 6 जून को भुसावर में आयोजित की गई। बैठक में सैनी, माली, कुशवाह, शाक्य एवं मौर्य समाज के लोगों ने अपने अधिकारों, सामाजिक एकजुटता तथा 12 प्रतिशत आरक्षण की मांग को लेकर विस्तार से चर्चा की।
बैठक को संबोधित करते हुए यदुवंशी सैनी समाज पाल 12 गांव के अध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद सैनी ने कहा कि समाज पिछले दो दशकों से 12 प्रतिशत आरक्षण की मांग कर रहा है। विभिन्न स्तरों पर आश्वासन मिलने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने समाज के लोगों से एकजुट होकर अपने अधिकारों की लड़ाई को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।
बैठक में आगामी 25 जून को भरतपुर में आयोजित होने वाली विशाल महापंचायत को सफल बनाने का सामूहिक संकल्प लिया गया। वक्ताओं ने कहा कि महापंचायत में आरक्षण आंदोलन को नई दिशा देने तथा आगे की रणनीति तय करने पर व्यापक विचार-विमर्श किया जाएगा। समाज के लोगों ने एक स्वर में कहा कि 12 प्रतिशत आरक्षण उनका अधिकार है और इसके लिए लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष जारी रहेगा।

बैठक में सैनी समाज विकास सेवा समिति, भुसावर के तत्वावधान में आगामी फुलैरा दूज पर आयोजित होने वाले द्वितीय सामूहिक विवाह सम्मेलन की तैयारियों पर भी चर्चा की गई। इसके अलावा समाज में व्याप्त कुरीतियों, फिजूलखर्ची को समाप्त करने तथा शिक्षा, सामाजिक जागरूकता और सादगी को बढ़ावा देने पर विचार-विमर्श किया गया।
बैठक की अध्यक्षता विशंभर लाल सैनी ने की। इस दौरान राधाकिशन सैनी, खुशाल सैनी, यदुराज सैनी, भूप सिंह सैनी, साहब सिंह सैनी, अशोक सैनी, विश्वेंद्र सैनी, भगवान सिंह सैनी, दीवान सैनी, हुकम सिंह सैनी, निरोती सैनी, शेर सिंह सैनी, सुरेश सैनी, राजेश सैनी, बृजेश सैनी, पूरन सैनी, पुष्पेंद्र सैनी एवं भोला सैनी सहित पाल 12 गांव के पदाधिकारी, बुजुर्ग, युवा एवं समाज के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................