अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत द्वारा प्रबुद्ध जन संगोष्ठी का आयोजन; एमआरपी पर प्रभावी कानून बनाने और उपभोक्ता जागरूकता पर जोर

Jun 7, 2026 - 21:08
 0
अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत द्वारा प्रबुद्ध जन संगोष्ठी का आयोजन; एमआरपी पर प्रभावी कानून बनाने और उपभोक्ता जागरूकता पर जोर

अलवर (राजस्थान) अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत द्वारा स्थानीय विवेकानंद स्मारक पर एक प्रबुद्ध जन संगोष्ठी का सफल आयोजन किया गया। संगोष्ठी का मुख्य उद्देश्य उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना तथा ग्राहक हितों से जुड़े मुद्दों पर जनचेतना का विस्तार करना रहा। इस दौरान उपभोक्ता अधिकारों, ग्राहक जागरूकता तथा एमआरपी (MRP) पर अधिक प्रभावी कानून बनाए जाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गंभीर मंथन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता, अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं केंद्रीय अभ्यास मंडल आयाम प्रमुख दुर्गा प्रसाद सैनी ने अपने उद्बोधन में उपभोक्ता हितों की रक्षा के लिए संगठन की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आज के समय में ग्राहकों का जागरूक होना बेहद जरूरी है और इसके लिए निरंतर अभियान चलाए जाने की आवश्यकता है।

  • अधिकारों के साथ कर्तव्यों के प्रति भी सजग रहें ग्राहक:

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सीए महेश जैन ने कहा कि ग्राहकों को सिर्फ अपने अधिकारों ही नहीं, बल्कि अपने कर्तव्यों के प्रति भी सजग रहना चाहिए। उपभोक्ता हितों की सुरक्षा तभी संभव है जब समाज के सभी वर्ग एकजुट होकर आगे आएंगे।

वही, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सुनील जैन ने एमआरपी (अधिकतम खुदरा मूल्य) पर एक स्पष्ट और प्रभावी कानून बनाए जाने की मांग पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को बाजार में होने वाले शोषण से बचाने के लिए एक पारदर्शी और मजबूत कानूनी व्यवस्था का होना बेहद आवश्यक है।

  • प्रबुद्ध जनों ने रखे विचार:

संगोष्ठी में अमित छाबड़ा, मातादीन भाटी, जोगेंद्र गुप्ता, राजेश जोशी, एडवोकेट महेश शर्मा, रमेश अग्रवाल, आनंद अग्रवाल, देवेंद्र अग्रवाल, डॉ. तेजेंद्र, देवेंद्र विजय तथा एडवोकेट रचना गोयल ने भी अपने विचार व्यक्त किए और ग्राहक जागरूकता को आज के समय की सबसे बड़ी जरूरत बताया।

कार्यक्रम के समापन पर जिला अध्यक्ष नरेंद्र शर्मा ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया। मंच का कुशल संचालन नगर सचिव दीपक गुप्ता द्वारा किया गया।

इस अवसर पर जिला सचिव यशवंत गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष सुरेश यादव, वेद प्रकाश अग्रवाल, चंद्र मोहन शर्मा, चक्रवर्ती शर्मा, कल्पना शर्मा, आरती बहुगुणा, मोना शर्मा, राजकुमार तीर्थानी, उमेश सहित बड़ी संख्या में महिलाएं एवं शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................

Please accept the Cookies Store Request.