तखतगढ़ में स्वनिधि महोत्सव का आयोजन, छोटे व्यापारियों को मिलेगी मदद, 15 नए आवेदन मिले

Jun 8, 2026 - 19:26
 0
तखतगढ़ में स्वनिधि महोत्सव का आयोजन, छोटे व्यापारियों को मिलेगी मदद, 15 नए आवेदन मिले

तखतगढ़ (बरकत खान) तखतगढ़ नगर पालिका के तत्वावधान में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत लोक कल्याण मेला एवं स्वनिधि महोत्सव का आयोजन किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य स्थानीय छोटे व्यापारियों और रेहड़ी - पटरी वालों को आर्थिक संबल प्रदान करता है अधिशासी अधिकारी मगराज चौधरी ने इस अवसर पर कहा कि प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना छोटे व्यापारियों के लिए एक वरदान साबित हो रही है।
अधिशासी अधिकारी मगराज चौधरी ने उपस्थित लाभार्थियों को संबोधित करते हुए बताया कि इस मेले ओर महोत्सव का मुख्य ध्येय समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति को सरकारी योजनाओं से जोड़कर है जो अपनी मेहनत से आजीविका कमाता है। उन्होंने सभी छोटे दुकानदारों स्ट्रीट वेंडर्स ओर रेहड़ी पटरी वालों से आह्वान किया कि वे इस सरकारी योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और ऋण राशि प्राप्त कर अपने व्यवसाय को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाकर आत्मनिर्भर बनें ।

आर्थिक सहायता मिलेगी 

मगराज चौधरी ने यह भी बताया कि नगर पालिका प्रशासन द्वारा इस लोक कल्याण मेले एवं स्वनिधि महोत्सव का आयोजन 30 जून तक जारी रहेगा, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति इस लाभ से वंचित न रहे। इस महोत्सव के माध्यम से रेहड़ी पटरी वालों और छोटे व्यापारियों को तीन चरणों में आर्थिक सहायता दी जा रही है।

बैक खाते में जा रही लोन की रकम 
प्रथम चरण में 15 हजार रुपए द्वितीय चरण में 25 हजार रुपए और तृतीय चरण में 50 हजार रुपए की ऋण राशि सीधे बैंक के माध्यम से उपलब्ध कराई जा रही है। शिविर को आधुनिक एवं डिजिटल स्वरूप दिया गया है, जिसके तहत मौके पर ही स्ट्रीट वेंडर्स के मोबाइल में डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा देने के लिए क्यूआर कोड इंस्टॉल किए जा रहे हैं। उन्हें क्रेडिट कार्ड की सुविधा भी दी जा रही है और सरकार कि अन्य कल्याणकारी योजनाओं से भी लाभान्वित किया जा रहा है।

15 नए आवेदन मिले 
चौधरी ने बताया कि शिविर में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत 15 नए आवेदन प्राप्त हुए हैं। नगर पालिका की टीम ने तत्परता से लगातार कार्य करती नजर आ रही है इनमें काफी लोगों आवेदकों केंद्र ऋण को तुरंत प्रभाव से स्वीकृति करवा लिया है, ओर एक आवेदन को मौके ही 15 हजार का ऋण राशि चैक वितरित भी कर दिया गया है

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................