लक्ष्मणगढ़: मंदिर परिसर में सफाई व पार्क विकसित करने को लेकर शिव सेवा समिति ने नगरपालिका को सौंपा ज्ञापन

Jul 17, 2026 - 19:30
 0
लक्ष्मणगढ़: मंदिर परिसर में सफाई व पार्क विकसित करने को लेकर शिव सेवा समिति ने नगरपालिका को सौंपा ज्ञापन

लक्ष्मणगढ़ (अलवर/कमलेश जैन)। स्थानीय वार्ड नंबर 1 स्थित पंचमुखी मोहल्ले के मंदिर परिसर में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने और पेड़-पौधों के संरक्षण को लेकर 'शिव सेवा समिति' के सदस्यों ने नगरपालिका प्रशासन को एक ज्ञापन सौंपा है।

ज्ञापन में समिति के सदस्यों ने बताया कि खसरा नंबर 848 में स्थित मंदिर परिसर की खाली पड़ी भूमि पर पूर्व में नगरपालिका प्रशासन और एसीजीएम (ACJM) के सौजन्य से सघन वृक्षारोपण किया गया था। वर्तमान में इन बेशकीमती पेड़-पौधों के चारों ओर कटीली झाड़ियां और खरपतवार उग आई हैं, जिससे पौधों का विकास पूरी तरह अवरुद्ध हो गया है।

  • रोजगार गारंटी मिशन के तहत सफाई की मांग

 समिति के सदस्यों ने नगरपालिका प्रशासन से मांग की है कि मुख्यमंत्री शहरी रोजगार गारंटी मिशन के तहत श्रमिकों को लगाकर मंदिर परिसर और सार्वजनिक पार्क की अविलंब सफाई कराई जाए। झाड़ियों को साफ करवाकर इस क्षेत्र को एक सुंदर सार्वजनिक पार्क के रूप में विकसित किया जाए, ताकि लगाए गए पेड़-पौधे सुरक्षित रहकर फल-फूल सकें।

इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष संजीव कटारा, प्रकाश चंद प्रजापत, सतीश बसवाल, खेमचंद बैरवा, दीपचंद सैनी, सुरेश चंद गुप्ता और त्रिलोक मीणा सहित शिव सेवा समिति के पदाधिकारी व वार्ड के अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है