लक्ष्मणगढ़: नव नियुक्त तहसीलदार मनीष शर्मा व डीएसपी नागेंद्र सिंह का भव्य स्वागत

Jul 17, 2026 - 19:28
 0
लक्ष्मणगढ़: नव नियुक्त तहसीलदार मनीष शर्मा व डीएसपी नागेंद्र सिंह का भव्य स्वागत

लक्ष्मणगढ़ (अलवर/कमलेश जैन)। स्थानीय तहसील कार्यालय में नव नियुक्त तहसीलदार मनीष शर्मा एवं पुलिस वृत्ताधिकारी (डीएसपी) नागेंद्र सिंह के कार्यभार ग्रहण करने पर क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ताओं और गणमान्य लोगों द्वारा एक भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया।

समारोह के दौरान अलवर जिला ब्राह्मण सभा के संयुक्त सचिव मीनेश तिवाड़ी लीली, किसान नेता राज तिवाड़ी तथा गर्वेश शर्मा सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने दोनों अधिकारियों को राजस्थानी परंपरा के अनुसार साफा बांधकर और फूल-मालाएं पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने अधिकारियों को क्षेत्र की जनता की उम्मीदों से अवगत कराते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

  • अंतिम छोर तक पहुंचेगा योजनाओं का लाभ: तहसीलदार

पदभार ग्रहण करने के बाद तहसीलदार मनीष शर्मा ने उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्र के विकास और राजस्व मामलों का त्वरित निस्तारण उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने संकल्प दोहराया कि राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम छोर पर खड़े पात्र व्यक्ति तक पूरी पारदर्शिता के साथ पहुंचाया जाएगा।

  • अपराधियों में डर और जनता में विश्वास प्राथमिकता: डीएसपी

वहीं, पुलिस वृत्ताधिकारी नागेंद्र सिंह ने क्षेत्र की कानून व्यवस्था पर जोर देते हुए कहा कि पुलिस प्रशासन मुस्तैदी से काम करेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए 'अपराधियों में डर और आम जन में विश्वास' की नीति पर काम किया जाएगा। आम जनता को न्याय दिलाना और कानून का राज स्थापित करना ही पुलिस का मुख्य उद्देश्य रहेगा।  इस अवसर पर क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक, युवा और विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है