युवा कवि प्रेम शर्मा की काव्य कृति प्रेम गली अति सांकरी , 19 जुलाई को होगा पुस्तक का विमोचन
अलवर (कमलेश जैन) अलवर के समर्थ सृजन धर्मी युवा कवि प्रेम शर्मा की काव्य कृति प्रेम गली अति सांकरी पुस्तक का विमोचन समारोह 19 जुलाई को दोपहर 2:00 बजे लोटस हाल ब्राह्मण छात्रावास परिसर घोड़ा फेर चौरायाअलवर में आयोजित किया जाएगा।
सचिव सृजन संस्थान रामचरण राग ने बताया कि इस समारोह के श्री कृष्ण कल्पित वरिष्ठ साहित्यकार अध्यक्ष एवं डॉक्टर जीवन सिंह मानवी वरिष्ठ समालोचक विशिष्ट अतिथि स्वामी निर्वाण विनीत चौहान वरिष्ठ कवि नरेश कुमार चित्रकार एडवोकेट धीरज गुप्ता डॉक्टर योगमाया सैनी, वक्ता गण लोकेश तिवारी रामचरण राग डॉक्टर दीपक चंदवानी होंगे।


