राइजिंग राजस्थान' समिट को गति: भरतपुर में 6 अगस्त को कलक्टर कमर चौधरी की अध्यक्षता में एमओयू प्रगति समीक्षा बैठक
भरतपुर (कोश्लेंद्र दत्तात्रेय) 22 जुलाई। जिले में राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट-2024 के अंतर्गत हुए निवेश संबंधी एमओयू प्रकरणों की प्रगति की विभागवार समीक्षा जिला कलक्टर कमर चौधरी की अध्यक्षता में 6 अगस्त को प्रातः 11 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की जाएगी।
बैठक में विभिन्न विभागों से संबंधित एमओयू प्रकरणों की वर्तमान स्थिति, निवेश प्रस्तावों की प्रगति, लंबित कार्यों तथा उनके शीघ्र निस्तारण की समीक्षा की जाएगी। संबंधित निवेशकों को भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक से जोड़ा जाएगा। बैठक का लिंक पृथक से उपलब्ध कराया जाएगा। सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया है कि वे संलग्न गूगल शीट के अनुसार अपने विभाग से संबंधित एमओयू प्रकरणों की अद्यतन जानकारी समय पर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें तथा बैठक में पूर्ण तैयारी के साथ उपस्थित रहें, ताकि निवेश परियोजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं त्वरित निस्तारण की दिशा में आवश्यक निर्णय लिए जा सकें।


