श्री नारायणी सेना का संगठन विस्तार: प्रकाश चन्द सैन बने भीलवाड़ा के नए जिला अध्यक्ष
भीलवाड़ा | सत्यनारायण सेन
श्री नारायणी सेना ने अपने संगठन का विस्तार करते हुए भीलवाड़ा जिले में नई जिम्मेदारी सौंपी है। राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील गहलोत की सहमति, प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश सैन और प्रदेश प्रधान महासचिव राजेन्द्र प्रसाद सैन (बगड़ी) की अनुशंसा पर कोर कमेटी ने सुरास (मांडल) निवासी प्रकाश चन्द सैन को भीलवाड़ा का नया जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है।
निस्वार्थ सामाजिक सेवा का मिला सम्मान
मोहन लाल सैन के सुपुत्र प्रकाश चन्द सैन लंबे समय से सैन समाज और सामाजिक भलाई के कार्यों में निस्वार्थ भाव से सक्रिय रहे हैं। संगठन के प्रति उनकी इसी लगन, निष्ठा और समर्पण को देखते हुए प्रदेश नेतृत्व ने उन्हें भीलवाड़ा जिले की कमान सौंपी है।
युवाओं को एकजुट कर समाज का विकास करना मुख्य लक्ष्य
नियुक्ति पत्र जारी करते हुए प्रदेश नेतृत्व ने उम्मीद जताई कि प्रकाश चन्द सैन भीलवाड़ा में संगठन को एक नई मजबूती देंगे। वे सैन समाज के सामाजिक, आर्थिक, शैक्षणिक और व्यावसायिक विकास को बढ़ावा देने के साथ-साथ युवाओं को एकजुट करने का कार्य करेंगे।
शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार, बधाई देने वालों का लगा तांता
इस नियुक्ति की खबर मिलते ही श्री नारायणी सेना के राष्ट्रीय व प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों, स्थानीय समाज बंधुओं और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई तथा उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया। नव-नियुक्त जिला अध्यक्ष प्रकाश चन्द सैन ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे इस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाएंगे।

