हथियारों के साथ इंस्टाग्राम रील डालकर फैलाता था खौफ: कई राज्यों में अवैध हथियार सप्लाई करने वाला तस्कर गिरफ्तार

Jul 23, 2026 - 19:53
 0
हथियारों के साथ इंस्टाग्राम रील डालकर फैलाता था खौफ: कई राज्यों में अवैध हथियार सप्लाई करने वाला तस्कर गिरफ्तार

बावड़ी (जोधपुर) | मिश्रीलाल लखारा

जोधपुर ग्रामीण पुलिस की जिला विशेष टीम (DST) और खेड़ापा थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक बड़ी सफलता हासिल की है। सोशल मीडिया पर अवैध हथियारों के साथ रील और फोटो अपलोड कर खौफ फैलाने वाले अंतरराज्यीय हथियार तस्कर मनीष उर्फ मनसा भाटी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी बुचेटी (थाना खेड़ापा) का निवासी है।

सोपू और लॉरेंस गैंग को करता था हथियार सप्लाई

जिला पुलिस अधीक्षक पंकज ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी सोपू व लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गुर्गों सहित देश के कई राज्यों में सक्रिय अपराधियों को अवैध हथियार और कारतूस सप्लाई करता था। एएसपी भोपालसिंह लखावत के निर्देशन में डीएसटी प्रभारी श्रवण कुमार भंवरिया की टीम ने इंस्टाग्राम पर उसकी गतिविधियों की पहचान की। पूछताछ में आरोपी ने राजस्थान के कई जिलों के अलावा दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और महाराष्ट्र के अपराधियों को भी अवैध हथियार बेचने की बात स्वीकार की है।

रील बनाकर नए ग्राहक तलाशने का था खेल

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी खुद को बड़ा गैंगस्टर दिखाने, आम जनता में दहशत पैदा करने और हथियारों के नए खरीदार (ग्राहक) तलाशने के लिए इंस्टाग्राम पर हथियारों के साथ वीडियो और फोटो पोस्ट करता था। आरोपी के खिलाफ खेड़ापा थाने में मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

युवाओं से पुलिस की अपील

एसपी पंकज ने स्पष्ट किया कि पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार जिले में अपराधियों का महिमामंडन करने, गैंगस्टरों के नाम से आईडी चलाने और हथियारों के प्रदर्शन पर सख्त अभियान जारी रहेगा। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे सोशल मीडिया का जिम्मेदारी से उपयोग करें और किसी भी गैरकानूनी गतिविधि से दूर रहें।

कार्रवाई में इनकी रही विशेष भूमिका

इस पूरी कार्रवाई को अंजाम देने में डीएसटी प्रभारी श्रवण कुमार भंवरिया, वीरेंद्र चौधरी, मुकनसिंह, हरेंद्र लोहरा, कमांडो सोहनराम, चुतराराम, पपूराम, श्रवणसिंह, अशोक भाटी तथा खेड़ापा थाने से लाखाराम, नेमाराम, धर्मेंद्र और महेंद्र की अहम भूमिका रही।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................