तखतगढ़ पालिका में फॉलो अप शहरी सेवा शिविर आयोजित, मौके पर ही जारी हुए पट्टे और प्रमाण पत्र

Jul 24, 2026 - 19:32
 0
तखतगढ़ पालिका में फॉलो अप शहरी सेवा शिविर आयोजित, मौके पर ही जारी हुए पट्टे और प्रमाण पत्र

तखतगढ़ (पाली)। स्थानीय नगरपालिका सभागार में 'फॉलो अप शहरी सेवा शिविर-2026' का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान आमजन से जुड़े भूमि, आवास और अन्य नागरिक सुविधाओं से संबंधित प्रकरणों का मौके पर ही त्वरित निस्तारण किया गया।

शिविर के पहले ही दिन प्रशासनिक तत्परता देखने को मिली, जहाँ निकाय की स्वयं की योजना के तहत 01 पट्टा जारी किया गया। इसके अलावा भवन निर्माण इजाजत (01), नाम हस्तांतरण (02), विवाह पंजीयन (01) और जन्म प्रमाण पत्र (01) की पत्रावलियों का सफलतापूर्वक निस्तारण किया गया। शिविर की विशेष बात यह रही कि पीएम स्वनिधि योजना के तहत ₹15,000 की प्रथम किस्त के प्राप्त आवेदन को उसी दिन स्वीकृत कर लाभार्थी को राहत प्रदान की गई।

विभिन्न नागरिक सेवाओं का होगा निस्तारण

नगरपालिका प्रशासन ने बताया कि इस अभियान के तहत भूमि संबंधी पट्टे, भू-उपयोग परिवर्तन, लीज होल्ड से फ्री-होल्ड, स्टेट ग्रांट पट्टे, खांचा भूमि, भवन निर्माण स्वीकृति और जन्म-मृत्यु व विवाह पंजीयन जैसे कार्य किए जा रहे हैं। साथ ही फायर NOC, ट्रेड लाइसेंस, ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र, स्वच्छ व सुव्यवस्थित शहर के लिए साफ-सफाई, सड़कों का पैचवर्क, स्ट्रीट लाइट मरम्मत, आवारा पशुओं को पकड़ने और नालियों की मरम्मत जैसी जनसुविधाओं का भी त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।

शिविर के दौरान पालिका के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे और उन्होंने आमजन के आवेदनों का समयबद्ध निस्तारण करने में पूर्ण सहयोग दिया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................