बसंत ग्राम सेवा सहकारी समिति के तत्वधान में सदस्यता कैम्प आयोजित
तखतगढ़ (बरकत खा)
सरकार सदस्यता अभियान के दौरान आज 10 अक्टूबर 2025 को बसंत ग्राम सेवा सहकारी समिति के तत्वधान में सदस्यता कैम्प आयोजित किया गया। जिसमे गांव के कृषको को फसली ऋण,गोपाल क्रेडिट कार्ड योजना और ऋण से संबंधित प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना एवं सहकार जीवन सुरक्षा बीमा योजना, दुर्घटना बीमा की भी जानकारी दी गई साथ ही नवीन पैक्स गठन की भी जानकारी दी गई कृषकों द्वारा सहकार सदस्यता कैंप में सहकारिता योजनाओं की जानकारी पाकर काफी उत्साह दिखाया गया। केम्प मे 50 नए सदस्य बनाये गए। कैम्प में समिति के उपाध्यक्ष श्री पुखराजजी राजपुरोहित ने सभी किसानों को अधिक से अधिक समिति से जुड़ने का आग्रह किया कैंप के दौरान बसंत ग्राम सेवा सहकारी समिति के मुख्य कार्यकारी अधिकारी महावीर सिंह दुदनी, बलाना ग्राम सेवा सहकारी समिति के मुख्य कार्यकारी अधिकारी शैतान सिंह, दुजाना ग्राम सेवा सहकारी समिति के मुख्य कार्यकारी अधिकारी उमेश कुमार सुथार, समिति कर्मचारी पारसमल , देवीसिंह राजपुरोहित, घीशु सिंह राजपुरोहित,रमेश सिंह, पुखराजजी और ग्रामीण उपस्थित रहे।