सादडी में करंट लगने से दो सगे भाइयों की मौत,  बॉयलर मे दूध गर्म करने के दौरान हुआ हादसा

बड़े भाई की 5 महीने पहले हुई थी शादी 

Oct 30, 2025 - 15:19
 0
सादडी में करंट लगने से दो सगे भाइयों की मौत,  बॉयलर मे दूध गर्म करने के दौरान हुआ हादसा

सादड़ी (बरकत खान) डेयरी पर बॉयलर में दुध गर्म करने के दौरान छोटा भाई करंट की चपेट में आ गया। इसे देखकर बडा भाई बचाने पहुचा तो वह करंट की चपेट में आ गया। हादसे में दोनों सगे भाइयों की मौत हो गई। मामला पाली जिले के सादड़ी थाना क्षेत्र का है 

सादड़ी थाना एएसआई ईश्वर सिंह राणावत ने बताया कि , घटना दोपहर पौने 1 बजे की है। सादडी बस स्टैंड पर दुदापुरा देसुरी पाली निवासी दो सगे भाई बाबूलाल चौधरी और मनीष चौधरी ने बाबु डेयरी के नाम से दुकान खोल रखी है। दोपहर साढ़े 12 बजे मनीष सप्लाई के बाद बचे दुध का दही जमाने के लिए उसे बॉयलर में गर्म कर रहा था। इस दौरान मनीष करंट की चपेट में आ गया। मनीष को देखकर जब बाबूलाल उसे बचाने पहुचा तो वह भी करंट की चपेट में आ गया 
इलाज के दौरान तोड़ा दम 
पुलिस ने बताया - इस दौरान में स्थित इलेक्ट्रॉनिक की दुकान में मालिक हीरालाल ने बिजली के मुख्य स्विच को ऑफ कर दोनों को छुड़ाया और मौके पर मोतीराम चौधरी की मदद से सादडी अस्पताल लेकर पहुंचे जहा डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की कोशिश की।मगर 20 मिनट बाद ही दोनों ने दम तोड दिया। बॉयलर पर दुध गर्म करने के दौरान दोनों भाई करंट की चपेट में आ गए

5 महीने पहले ही हुई थी बाबूलाल की शादी 
मोतीलाल ने बताया - 14 अप्रैल 2025 में ही बाबूलाल चौधरी की शादी हुई थी। दो वर्ष पहले दोनों भाइयों ने मिलकर डेयरी के काम शुरू किया था। बाबुलाल ओर मनीष के पिता तेजाराम चौधरी करते हैं। वहीं दोनों की इकलौती बहन की भी शादी होगी अप्रैल 2025 में ही हुई थी

इलाज के दौरान दोनों भाइयों ने दम तोड दिया।

एएसआई ईश्वर सिंह ने बताया दोनों के शवों को अस्पताल मोर्चरी में रखवा दिया है। परिजनों की ओर से रिपोर्ट मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है