भाजपा के खिलाफ षड्यंत्रकारी ताकतें सक्रिय उन्हें करना होगा बेनकाब : गजेंद्र सिंह शेखावत

May 24, 2023 - 10:30
May 24, 2023 - 10:40
 0
भाजपा के खिलाफ षड्यंत्रकारी ताकतें सक्रिय उन्हें करना होगा बेनकाब : गजेंद्र सिंह शेखावत

जोधपुर (राजस्थान)  स्थानीय सांसद और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भारत की देश-विदेश में बढ़ती लोकप्रियता से देश में षड्यंत्रकारी ताकतें सक्रिय हो गई हैं। अब भाजपा कार्यकताओं का दायित्व है कि वे इन्हें बेनकाब करें और चुनाव में फिर से जीतने के संकल्प के साथ तैयारियों में जुट जाएं। मंगलवार को केंद्रीय मंत्री शेखावत ने भाजपा जोधपुर देहात दक्षिण जिला कार्यसमिति की बैठक में कार्यकर्ता साथियों से संवाद स्थापित किया। उन्हें मोदी सरकार के बेमिसाल 9 साल का ब्योरा दिया। उन्होंने कहा कि परिश्रमी साथी गांवों-ढाणियों तक मोदीजी का दिया विकास का संदेश लेकर जा रहे हैं। सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में भी मोदी जी के नेतृत्व की गूंज है। शेखावत ने कहा कि नौ साल पूरे हो गए। हमें चुनाव में जाना है। राजस्थान में दोहरी जिम्मेदारी है। हमें लोकसभा चुनाव से पहले सेमीफाइनल भी खेलना पड़ेगा और जीतना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि भारत में ऐसी राजनीतिक ताकतें, जिनको जनता ने नकार दिया, जो यह मानते हैं कि सरकार चलाना एक परिवार का एकाधिकार है। ऐसे विचार रखने वाले सारे लोग एकजुट हुए हैं। वे स्पष्ट रूप से मोदीजी के पराभव में जुटी हुई हैं। केंद्रीय मंत्री शेखावत ने कहा कि भारत के एक कॉरपोरेट हाउस को लेकर एक विदेशी कंपनी ने एक रिपोर्ट पेश की और उसे लेकर संसद में किस तरह के आरोप-प्रत्यारोप लगाए गए। संसद का सदन वॉश आउट किया गया। पीएम मोदी के चरित्र पर कीचड़ उछालने का प्रयास किया गया, लेकिन सुप्रीम कोर्ट के फैसले से सब कुछ स्पष्ट हो गया। ऐसे षड्यंत्र आगे भी रचे जाएंगे। उन्हें बेनकाब करने की जिम्मेदारी हम भाजपा कार्यकताओं की है। मोदी जी की सरकार तीसरी बार बनना न केवल भारत के लिए, बल्कि विश्व के लिए भी आवश्यक है। शेखावत ने कहा कि राज्य की सरकार तुष्टीकरण की मानसिकता वाली है। उसे कुचलने की जरूरत है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि डिजिटलाइजेशन की ताकत से देश आगे बढ़ रहा है। गवनेंस की सुगमता बढ़ी है। सामान्य मानवी के जीवन में ईज ऑफ लिविंग स्थापित हो रहा है। समग्रता में विश्वास करते हुए देश की सरकार ने जिस तरह से काम किया, उसी का परिणाम है कि आज भारत का सम्मान चहुदिशा बढ़ा है। पूरे देश के नागरिकों को प्रसन्नता हुई है। विशेषकर भाजपा के कार्यकताओं को, जिन्होंने इसे अपने पसीने से इसे सींचा है। भाजपा को इतने बढ़े संगठन के रूप में खड़ा किया। भाजपा का कार्यकर्ता जब वह देखता है कि अमेरिका का राष्ट्रपति हमारे प्रधानमंत्री से मिलने के लिए सीढ़ियां दौड़कर जाता है। पापुआ गिनी के राष्ट्रपति हमारे पीएम के पैर छूते हैं। इस क्षण को देखकर हमारे वरिष्ठ कार्यकताओं को खुशी हुई होगी, क्योंकि उनकी तपस्या फलीभूत हुई है। उस श्रम की सिद्धि हुई है। जिस पौधे को उन्होंने सींचा था, वह आज वटवृक्ष बनकर खड़ा है। जोधपुर इंडस्ट्रीज एसोसिएशन में भाजपा जोधपुर शहर जिला की बैठक के दौरान शेखावत ने भारतीय जनता पार्टी प्रचार प्रसार विभाग के स्लोगन का स्टीकर जारी किया। उन्होंने सबसे पहले स्वयं की गाड़ी पर स्टीकर लगाकर प्रचार प्रसार अभियान का श्री गणेश किया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है