एसपी पंकज यादव ने किया खेड़ापा थाना व बावड़ी चौंकी का निरीक्षण, कानून-व्यवस्था को लेकर दिए निर्देश

Jul 26, 2026 - 17:16
 0
एसपी पंकज यादव ने किया खेड़ापा थाना व बावड़ी चौंकी का निरीक्षण, कानून-व्यवस्था को लेकर दिए निर्देश

बावड़ी (जोधपुर/ मिश्रीलाल लखारा) जोधपुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक पंकज यादव ने रविवार को खेड़ापा पुलिस थाने एवं बावड़ी पुलिस चौकी का निरीक्षण किया। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भोपालसिंह लखावत एवं भोपालगढ़ वृताधिकारी भंवरलाल बुनकर भी उनके साथ मौजूद रहे।
निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाने के विभिन्न विभागों का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने थाना रिकॉर्ड, स्वागत कक्ष, मालखाना, अनुसंधान अधिकारी कक्ष, कम्प्यूटर कक्ष, महिला एवं पुरुष हवालात, महिला हेल्प डेस्क, एचएम कक्ष, थाना प्रभारी कक्ष, थानाधिकारी कक्ष, महिला व पुरुष बैरक, भोजनशाला तथा सुरक्षा व्यवस्था का गहन निरीक्षण किया। साथ ही विभिन्न अभिलेखों एवं फाइलों की जांच कर उनके संधारण की समीक्षा की।
एसपी पंकज यादव ने थानाधिकारी सीआई लाखाराम जाखड़ से क्षेत्र की कानून-व्यवस्था, लंबित प्रकरणों, अपराध नियंत्रण तथा असामाजिक तत्वों के विरुद्ध की जा रही कार्रवाई की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण करने, नियमित गश्त बढ़ाने, आमजन से बेहतर संवाद बनाए रखने तथा फरियादियों की समस्याओं का त्वरित एवं निष्पक्ष समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधिकारियों के साथ क्षेत्र में बढ़ते अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने,  पुलिसिंग को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा कानून-व्यवस्था को मजबूत रखने को लेकर विस्तृत चर्चा भी की गई।
इसके बाद एसपी ने थानाधिकारी सीआई लाखाराम जाखड़ की मौजूदगी में ग्रामीणों के साथ बैठक कर क्षेत्र की कानून-व्यवस्था, शांति एवं सुरक्षा से जुड़े विषयों पर चर्चा की तथा ग्रामीणों से पुलिस का सहयोग करने और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।
इस दौरान बैठक में नांदिया कलां प्रशासक जसवंत सिंह भाटी, बारां प्रशासक भवानी सिंह, खेड़ापा प्रशासक जेठाराम माचरा, लक्ष्मी नारायण टेलर विशाल खोजा कानाराम डोगियाल गजसिंहपुरा, समाजसेवी खेड़ापा हीराराम कुरड़िया, प्रकाश सोनी, केशाराम, गणेश मुंडण, बजरंग पंचारिया मैलाणा सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे। इस दौरान ग्रामीणों ने एसपी पंकज यादव का साफा पहनाकर, माल्यार्पण एवं गुलदस्ता भेंट कर आत्मीय स्वागत किया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................