अवैध रूप से बौये अफीम के पौधे जब्त, आरोपी गिरफ्तार
बावड़ी (निसार ग़ौरी ) जोधपुर जिले के ओसिया थाना क्षेत्र के एक खेत में प्याज को फसल के बीच में अवैध रूप से बुवाई किए गए अफीम पोस्त के पौधे बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया ।ओसियां थाना अधिकारी सुरेश चौधरी ने बताया कि चिराई पुलिस चौकी के अंतर्गत पाचला खुर्द गांव में किसान बाबुराम के खेत में बोए गए भारी मात्रा में अफीम के पौधे बरामद कर आरोपी बाबूराम को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया ओसियां पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी ।