बालाखेड़ा विद्यालय में एनटीपीसी अंता ने दिए 50 डेस्क-बेंच

Jan 30, 2026 - 12:06
 0
बालाखेड़ा विद्यालय में एनटीपीसी अंता ने दिए 50 डेस्क-बेंच

अंता (शफीक मंसूरी ) अंता एनटीपीसी अंता की नैगम सामाजिक उत्तरदायित्व पहल के तहत ग्राम बालाखेड़ा स्थितराजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में विद्यार्थियों की शैक्षणिक सुविधा को बेहतर बनाने केउद्देश्य से 28 जनवरी, 2026 को 50 डेस्क-बेंच विद्यालय प्रशासन को सुपुर्द किए गए। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रेरणा महिला मण्डल की अध्यक्ष मनीषा बवेजा रहीं। अपनेसंबोधन में उन्होंने कहा कि शिक्षा जीवन की मजबूत नींव है और विद्यार्थी यदि पूरे समर्पण
वअनुशासन के साथ अध्ययन करें तो सफलता निश्चित है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपनेविद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन करने का आह्वान किया तथा दोहराया कि एनटीपीसी शिक्षाके माध्यम से समाज के समग्र विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इस अवसर पर प्रेरणा महिला मण्डल की उपाध्यक्षा संतोषी देशमुख, सचिव रश्मिसिंह सहित मण्डल की अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहीं। विद्यालय प्रशासन ने इस सहयोगके लिए एनटीपीसी अंता एवं प्रेरणा महिला मण्डल का आभार व्यक्त करते हुए शिक्षा के क्षेत्र मेंएनटीपीसी की भूमिका की सराहना की।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................