अल्पसंख्यक समुदाय के धार्मिक स्थलों को तोड़े जाने पर कांग्रेस अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष अली हुसैन टीपू के नेतृत्व में जिला कलेक्टर को दिया ज्ञापन
अंता बारां (शफीक मंसूरी) राज्य सरकार द्वारा बिना किसी संवैधानिक तरीके व अनैतिक व कुंठा रूप से सीमावर्ती थार क्षेत्र में अल्पसंख्यक समाज के धार्मिक उपासना स्थल मस्जिदों , दरगाहों को अवैध रूप से तोड़ा जाने को लेकर कांग्रेस कमेटी बारां जिलाध्यक्ष हंसराज मीणा के नेतृत्व में अल्पसंख्यक विभाग कांग्रेस बारां जिलाध्यक्ष अली हुसैन टीपू की अध्यक्षता मे जरीये जिला कलेक्टर द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब गृह मंत्री अमित शाह के नाम ज्ञापन सौपा !
अल्पसंख्यक विभाग बारां संगठन महासचिव डॉ. सिराजुद्दोला खान ने बताया कि विगत कुछ समय पूर्व ही सीमावर्ती क्षेत्र बाड़मेर में व जयपुर में मस्जिदों व दरगाहों को ध्वस्त किया जा रहा है जो को अल्पसंख्यक समाज की उपासना को चोट पहुचाने का कार्य करते हुए धार्मिक स्वतंत्रता का हनन किया जा रहा है |
यदि सरकार का कार्यवाही करना आवश्यक होता है तो उसके लिए उपयुक्त विधिक प्रक्रिया का संविधान अनुरूप कार्य किया जाना चाहिए, उक्त कार्यवाहियों के पहले उपयुक्त नोटिस व दस्तावेजों को देखा जाना चाहिए वैध कार्यवाही संवैधानिक तरीके से होना चाहिए परन्तु राज्य सरकार द्वारा अल्पसंख्यक समाज के प्रति कुंठा अपुरुप समस्त कार्यवाही करते हुए सीमावर्ती क्षेत्र व जयपुर आदि जगह मस्जिदों व दरगाहों को टारगेट किया जाकर अनउपयुक्त तरीके से ध्वस्त किया जा रहा है जो पूणतः संविधान द्वारा प्रदत्त धार्मिक स्वतंत्रता का हनन है !
ज्ञापन देते समय प्रदेश कांग्रेस सचिव धर्मराज मेहरा,किसनगंज ब्लॉक अध्यक्ष अजीज नाजा, अल्पसंख्यक कांग्रेस प्रदेश कोर्डिनेटर नासीर मिर्जा, प्रदेश सचिव महमूद देशवाली , अल्पसंख्यक जिला उपाध्यक्ष याकुब भाई, अख्तर हुसैन, जिला महासचिव समद खान बडोरा, अकबर अली, अबरार भाई, जिला सचिव खूबसूरत अहमद , खुर्शीद अंसारी , संयुक्त सचिव कासिम अली, वसीम, मुबारिक अली,असलम बालाखेड़ा व अल्पसंख्यक कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अंता वाहिद खान, मांगरोल ब्लॉक अध्यक्ष असगर अली सोहैल, अटरू ब्लॉक अध्यक्ष सलामत तुल्ला, बारां ब्लॉक अध्यक्ष परवेज भाई, नगर अध्यक्ष अंता मोहसिन खान, मांगरोल नगर अध्यक्ष शहादत हुसैन, यूनुस भाई , हारून भाई सहित जिला व ब्लॉक तथा नगर कार्यकारिणी अल्पसंख्यक विभाग के सदस्य उपस्थित रहे |


