नीमला में नन्द घर आंगनवाड़ी केन्द्र पर हुआ पोषण माह का शुभारंभ
सकट. क्षेत्र की नीमला ग्राम पंचायत के वेदांता नन्द घर आंगनवाड़ी केन्द्र में बुधवार को राज्य सरकार के निर्देशानुसार पोषण माह का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ आईसीडीएस के सीडीपीओ महाराम दौराता के द्वारा किया गया। पोषण माह 9 सितंबर से 8 अक्टूबर तक आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान गोद भराई, एचसीएम गतिविधि, समुदाय जुड़ाव तथा पीएमएमवीवाई सहित विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही महिलाओं एवं समुदाय को पोषण, स्वास्थ्य एवं बच्चों के समुचित विकास के प्रति जागरूक किया गया।
इस मौके पर नन्द घर क्लस्टर सुपरवाइजर योगेश कुमार शर्मा ने नन्द घर आंगनवाड़ी केन्द्रों पर वेदांता द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं सुविधाओं की जानकारी दी तथा इनके माध्यम से बच्चों, महिलाओं एवं समुदाय को मिल रहे लाभों के बारे में बताया।कार्यक्रम में महिला पर्यवेक्षक रेणु शर्मा,महिला पर्यवेक्षक संतरा सैनी,महिला पर्यवेक्षक कृष्णा बैरवा सहित राजगढ़ क्लस्टर की समस्त आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं उपस्थित रहीं। योगेश कुमार शर्मा ने पोषण माह के दौरान समुदाय की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने तथा नन्द घर की गतिविधियों को प्रभावी रूप से आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

