सुरेर में भोमियाजी का एक दिवसीय मेला 12 को, पद-ढांचा दंगल और भंडारा रहेगा आकर्षण का केंद्र
सकट (अलवर) निकटवर्ती सुरेर गांव स्थित भोमियाजी महाराज के स्थान पर 12 सितंबर को एक दिवसीय वार्षिक मेले का भव्य आयोजन किया जाएगा। मेले को लेकर ग्रामवासियों और आसपास के श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
ग्रामीण डीसी मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि मेले के दौरान धार्मिक कार्यक्रमों के साथ-साथ पद-ढांचा दंगल एवं विशाल भंडारे का आयोजन होगा। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 8:15 बजे से होगा, जबकि दोपहर 11:00 बजे से महाप्रसादी (भंडारा) शुरू की जाएगी।
- लोक कलाकारों की जमनेगी महफिल
मेले में आयोजित होने वाले पद दंगल में सुप्रसिद्ध कलाकार महेश सैनी (पिनान) एवं राकेश बाजोली अपनी प्रस्तुतियां देंगे। वहीं ढांचा दंगल में हरि सिंह धौलान एवं विश्राम भांडारेज एंड पार्टी के कलाकारों द्वारा धार्मिक व पौराणिक प्रसंगों पर आधारित प्रस्तुतियां दी जाएंगी।
आयोजन समिति के अनुसार मेले में सकट सहित आसपास के दर्जनों गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है, जिसे लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

