मुण्डावर थाना क्षेत्र के तिनकीरूडी गाँव में 60 वर्षीय अधेड़ की पीट-पीटकर की हत्या, सनसनीखेज हत्याकांड का 4 घंटे में खुलासा

Aug 12, 2020 - 17:51
 0
मुण्डावर थाना क्षेत्र के तिनकीरूडी गाँव में 60 वर्षीय अधेड़ की पीट-पीटकर की हत्या, सनसनीखेज हत्याकांड का 4 घंटे में खुलासा

मुण्डावर,अलवर 
अवैध सम्बन्धो को लेकर पुत्र ने की पिता की हत्या, मुण्डावर थाना पुलिस की त्वरित कार्यवाही हत्यारोपी पुत्र प्रदीप उर्फ राजू गिरफ्तार


घटना का विवरण
दिनांक 12.08.2020 को पुलिस को  कन्ट्रोल रूम पर सूचना मिली कि ग्राम तिनकीरूडी मे एक व्यक्ति की हत्या हो गई है। इस सूचना से थानाधिकारी मुण्डावर को अवगत करवाकर तुरन्त मौके पर पहूचने के लिए निर्देशित किया गया जिस पर थानाधिकारी मुण्डावर  लक्ष्मीकान्त शर्मा मय जाप्ता के ग्राम तिनकीरूडी मे घटनास्थल मृतक रामसिह के मकान पर पहुंचे, जहाँ पर मृतक रामसिह मृत अवस्था मे अपने मकान की छत पर चारपाई पर लेटा हुआ था। मृतक के सिर मे चोट के निशान थे तथा सिर से खून बह रहा था। 
मौके पर मृतक के भाई के लड़के शेर सिंह पुत्र श्री लल्लूराम जाति अहीर निवासी तिनकीरूडी ने एक लिखित रिपोर्ट पेश की कि मेरा चाचा रामसिह दिनांक 11.08.2020 को रात्रि अपनी छत पर सो रहा था। रात को कोई अज्ञात व्यक्ति धारदार हथियार से सिर व कनपटी पर वार कर हत्या कर गया। जब हम सुबह उठे जब सीमा के द्वारा मालूम हुआ कि चाचा की हत्या कर दी गई है। पुलिस के द्वारा धारा 302 आईपीसी में मामला दर्ज कर अनुसंधान थानाधिकारी मुण्डावर द्वारा आरम्भ किया गया
अनुसंधान के दौरान टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया जाकर भौतिक साक्ष्य एकत्रित किये गए। फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स एवं एमओबी टीम द्वारा घटनास्थल का गहनता से निरीक्षण किया गया अनुसंधान के दौरान आसूचना एवं गोपनीय रूप से जानकारी प्राप्त की जाकर हत्या के आरोपी की पहचान की जाकर हत्या के आरोपी मृतक के पुत्र प्रदीप उर्फ राजू पुत्र श्री रामसिह जाति अहीर उम्र 32 साल निवासी तिनकीरूडी थाना मुण्डावर को प्रकरण हाजा मे गिरफतार किया गया जाकर अनुसंधान जारी है।

हत्या का कारण व तरीका

पुलिस के द्वारा  अनुसंधान से सामने आया कि मृतक रामसिह एवं उसकी पुत्रवधु सीमा के बीच तथाकथित अवैध सम्बन्ध थे। जिन सम्बन्धों की आसपास के लोगों एवं मृतक के पुत्र प्रदीप उर्फ राजू को जानकारी हो गई थी  पुलिस के द्वारा जांच पड़ताल करने पर जानकारी प्राप्त हुई कि मृतक के पुत्र ने हत्या के एक दिन पहले अपने पिता एवं पत्नी को अनैतिक कार्य करते देख लिया था, जिस कारण मृतक एवं उसके पुत्र प्रदीप के बीच झगडा हुआ था। इसी बात को लेकर दिनांक 11.08.2020 को शाम करीब 5.00 बजे मृतक का लडका प्रदीप उर्फ राजू बिना बताये घर से चला गया और अपने पिता को रात को मारने की योजना बनाई। रात को प्रदीप उर्फ राजू पीछे से दीवार कूदकर अपने घर पर आया और छत पर सो रहे मृतक रामसिह के सोते हुये के सिर मे बिजली के खम्भो मे लगाई जाने वाली डिस्क (मोडी) से ताबड़तोड़ वार दिया और छत से कदूकर फरार हो गया।

  • संवाददाता श्याम नूरनगर की रिपोर्ट 
     

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................