चुनाव पर्यवेक्षक अल्पा चौधरी ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण; अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

Sep 10, 2026 - 19:09
 0
चुनाव पर्यवेक्षक अल्पा चौधरी ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण;  अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

खैरथल (हीरालाल भूरानी)   नगर निकाय आम चुनाव-2026 के तहत राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त खैरथल-तिजारा जिले की चुनाव पर्यवेक्षक अल्पा चौधरी ने जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर अतुल प्रकाश के साथ गुरुवार को मुंडावर, कोटकासिम क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने 11 सितंबर को होने वाले मतदान की तैयारियों का बारीकी से जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान पर्यवेक्षक ने मतदान केंद्रों पर उपलब्ध बिजली, पेयजल, छाया, बैठने की व्यवस्था, साफ-सफाई, दिव्यांग एवं बुजुर्ग मतदाताओं के लिए आवश्यक सुविधाओं सहित अन्य आधारभूत व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने मतदान दलों के ठहरने की व्यवस्था, मतदान केंद्रों तक दलों के सुरक्षित आवागमन तथा मतदान सामग्री की व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की।
अल्पा चौधरी ने संबंधित अधिकारियों से मतदान दलों की रवानगी एवं मतदान केंद्रों पर पहुंचने की स्थिति के संबंध में जानकारी लेते हुए निर्देश दिए कि सभी व्यवस्थाएं निर्धारित मापदंडों के अनुरूप समय पर सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, कानून-व्यवस्था एवं संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी को लेकर भी अधिकारियों से जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि मतदान प्रक्रिया स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराना सभी अधिकारियों एवं कार्मिकों की प्राथमिक जिम्मेदारी है। मतदान के दौरान किसी भी मतदाता को असुविधा नहीं हो तथा सभी पात्र मतदाता निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें, इसके लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।
खैरथल-तिजारा जिले में 11 सितंबर को किशनगढ़बास, मुंडावर, कोटकासिम एवं टपूकड़ा नगर पालिकाओं में मतदान कराया जाएगा। निरीक्षण के दौरान संबंधित रिटर्निंग अधिकारी, पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी तथा चुनाव से जुड़े अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है