गौरक्षक दल ने गहरे कुएं में गिरी नीलगाय को सुरक्षित बाहर निकाला
रामगढ़ (अलवर/राधेश्याम गेरा) रामगढ़ उपखण्ड क्षेत्र में कार्यरत गौरक्षक दल को पीड़ित गायों से संबंधित जब भी सूचना मिलती है। बिना किसी देरी के गौरक्षक दल की टीम मौके पर पहुंच पीड़ित गायों और नीलगायों का रेस्क्यू कर जीवनदान देने में कसर नहीं छोड़ती। गोवंश चाहे बिमार हो या घायल अथवा कुए में गिरा हो। गौरक्षक दल बिना किसी देरी और संकोच के रेस्क्यू करने पंहुच जाते हैं।
गौरक्षक दल को ऐसा ही नोगावां तहसील क्षेत्र में एक मामले की सूचना मिली की 80 फुट से अधिक गहरे कुएं में दो दिन से नीलगाय (चीतल) गिरी हुई है। सूचना मिलने पर गौरक्षक दल ने मौके पर पहुंच रेस्क्यू करते हुए रस्सियों के सहारे 80 फुट गहरे कुए में उतर नीलगाय को रस्सियों से बांध ऊपर सुरक्षित निकाल लिया। इस दौरान यतन दत्त, मोहित खटीक, बलबीर सैनी,सूरज सैनी, हेमंत जांगिड़, मोहित पंडित गौरक्षक दल में शामिल रहे।

