जूसरिया व भींचावा के विद्यालयों में स्वीप गतिविधियों का आयोजन; नुक्कड़ नाटक, रैली व रंगोली से दिया शत-प्रतिशत मतदान का संदेश
मकराना (मोहम्मद शहजाद)। निर्वाचन शाखा पंचायत समिति मकराना के प्रभारी राम अवतार बंजारा एवं अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी हुकमाराम लेगा के अनुसार ब्लॉक क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जूसरिया तथा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भींचावा में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत विभिन्न प्रेरक गतिविधियां आयोजित की गईं। इस दौरान छात्र-छात्राओं एवं ग्रामीणों को लोकतंत्र की मजबूती के लिए शत-प्रतिशत मतदान करने का संकल्प दिलाया गया। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जूसरिया में स्वीप ब्लॉक प्रभारी गोपाल चौधरी एवं संदर्भ व्यक्ति के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में सर्वप्रथम नव मतदाताओं का स्वागत व अभिनंदन किया गया। इसके पश्चात कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों ने अनिवार्य एवं निष्पक्ष मतदान की शपथ ली। कार्यक्रम में विद्यालय की बालिकाओं ने नुक्कड़ नाटक का जीवंत मंचन कर उपस्थित ग्रामीणों को मतदान के प्रति जागरूक किया, वहीं सुश्री कर्मा भाकर ने मतदाता जागरूकता विषय पर विचार रखे। स्वीप ब्लॉक प्रभारी गोपाल चौधरी ने विद्यार्थियों और ग्रामीणों को संबोधित करते हुए प्रत्येक चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने का आह्वान किया। प्रधानाचार्य कमला रूलानिया ने लोकतंत्र में मत के महत्व को रेखांकित करते हुए गांव की सरकार चुनने में हर नागरिक की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने पर बल दिया। कार्यक्रम में स्वीप टीम सदस्य मुरली मनोहर मेघ ने मतदाता जागरूकता गीत पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। इस अवसर पर व्याख्याता जीवन राम दूधवाला, सीमा गहलोत, सुमन वर्मा, बिहारी लाल, गजेंद्र कुमार शर्मा, सीताराम, वरिष्ठ अध्यापक बाबूलाल, महेश कुमार, मोहन राम, हिम्मत सिंह, सुनीता तलेपा, मधुसूदन, अमित सोनी, पवन कुमार, रमेश कुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण व विद्यार्थी उपस्थित रहे।
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भींचावा में भी स्वीप अभियान के अंतर्गत व्यापक स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। यहां विद्यार्थियों द्वारा गांव के प्रमुख मार्गों से होकर मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई तथा ग्रामीणों को मतदान का महत्व समझाया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों व ग्रामीणों को मतदान की शपथ दिलाई गई एवं नव मतदाताओं से संकल्प पत्र भरवाए गए। इसके साथ ही विद्यालय की छात्राओं ने मतदाता जागरूकता संदेश पर आधारित आकर्षक रंगोलियां सजाईं। इस दौरान प्रधानाचार्य ओम राजपुरोहित, ईएलसी प्रभारी व्याख्याता गुमाना राम बाजिया, व्याख्याता लादू सिंह लखावत, रूपा यादव, मूला राम, वरिष्ठ अध्यापक बजरंग लाल, नवदीप शर्मा, सहायक लेखाधिकारी रणजीत सिंह राड़, बीएलओ सुखादास, कनिष्ठ सहायक रामनिवास घीटाला, वरिष्ठ सहायक मुन्नी, अध्यापक हरदिन राम, सरोज मीणा, मोहन लाल, नाथा राम, श्रवण कुमार, वीरेंद्र कुमार सहित विद्यालय स्टाफ व स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

