इम्मानुएल मिशन स्कूल में विद्यार्थियों ने किया वृक्षारोपण, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Jul 28, 2026 - 17:05
 0
इम्मानुएल मिशन स्कूल में विद्यार्थियों ने किया वृक्षारोपण, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

​मकराना (मोहम्मद शहजाद)। शहर के नए बायपास रोड पर स्थित इम्मानुएल मिशन स्कूल में स्कूली बच्चों द्वारा उत्साहपूर्वक वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने विद्यालय परिसर के अंदर एवं आसपास के क्षेत्रों में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाकर पर्यावरण की रक्षा का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान स्कूल की निदेशिका डॉ. मरिया खरे ने बताया कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए यह पहल की गई है। उन्होंने कहा कि आसपास पौधे लगाने से हमें शुद्ध ऑक्सीजन, ठंडी हवा और मानसिक शांति मिलती है।

पेड़-पौधे हमारे पर्यावरण को स्वस्थ रखते हैं और मानव जीवन को कई प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष लाभ पहुँचाते हैं। इस अवसर पर स्कूल के प्रिंसिपल पास्टर सेवियो ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि पेड़-पौधों के बिना मानव जीवन की कल्पना असंभव है। इनसे हमें जीवनदायिनी ऑक्सीजन, जल और भोजन फल, सब्जियां व अनाज मिलते हैं। इसके अलावा पेड़ हमें रहने के लिए लकड़ी, वस्त्रों के लिए कपास, औषधियां, रबड़, गोंद और कड़ाके की धूप से बचाने के लिए शीतल छाया प्रदान करते हैं। इस वृक्षारोपण अभियान के दौरान विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं जाकिर हुसैन, यासमीन चौहान, खुशबू जाट, क्लिमेंटाइन मैडम, सुफियान खोखर, डोमिनिका सहित अन्य अध्यापक व कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर बच्चों का मार्गदर्शन किया और पौधों की नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है