बिचगांवा बस स्टैंड के पास सड़क पर भरा गंदा पानी,बढा हादसों का खतरा; लक्ष्मणगढ़ रोड पर जलभराव से वाहन चालकों को परेशानी
लक्ष्मणगढ़ (अलवर/ कमलेश जैन) निकटवर्ती ग्राम बिचगांवा बस स्टैंड के पास लक्ष्मणगढ़ रोड पर हाईवे पर गंदा पानी भरे रहने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर पानी जमा होने के कारण यहां हादसे होने का खतरा बना रहता है। दोपहिया वाहन चालकों को सड़क से गुजरते समय परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर गंदा पानी भरा रहने से दो पहिया वाहन चालक दुर्घटनाग्रस्त भी हो चुके हैं।
नरेंद्र तिलकपुर ने बताया कि सड़क पर जमा गंदे पानी के कारण वाहन चालकों को सड़क की स्थिति गड्ढों का सही अंदाजा नहीं लग पाता, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। वहीं, जलभराव से आसपास गंदगी फैलने की समस्या भी उत्पन्न हो रही है।
स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग एवं प्रशासन से मांग की है कि सड़क पर जमा गंदे पानी की निकासी की उचित व्यवस्था करवाई जाए, ताकि वाहन चालकों को राहत मिल सके। हादसों पर अंकुश लगाया जा सके। अब देखना यह है कि संबंधित विभाग इस समस्या के समाधान के लिए कब तक कदम उठाता है।

