पिनान रेस्ट एरिया में मिले शव की किन्नर प्राची उर्फ सुमित के रूप में हुई शिनाख्त शव का पोस्टमार्टम करा लाश परिजनों को सौंपा
राजगढ़ (अलवर) अनिल गुप्ता
राजगढ़ थाना क्षेत्र के दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेस वे पिनान रेस्ट एरिया के समीप विगत मंगलवार की देर रात्रि चैनल नम्बर 127 पर सड़ी-गली अवस्था मे शव को बरामद किया गया। जिसकी शिनाख्त दिल्ली निवासी एक किन्नर प्राची उर्फ सुमित के रूप में हुई है। थानाधिकारी राजेश मीना ने बताया कि गत मंगलवार की देर रात्रि सूचना मिली की दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेस वे के पिनान रेस्ट एरिया के समीप चैनल नम्बर 127 पर सड़ी-गली अवस्था मे एक शव पड़ा है। जिसकी सूचना पर मौके पर पहुंचे। जहां नगरपालिका कर्मी जुगनू तम्बोली की सहायता से शव को कब्जे में ले राजगढ़ सीएचसी की मोर्चरी में पहुंचाया। जिसकी शिनाख्त दिल्ली निवासी एक किन्नर के रूप में प्राची (24 वर्ष) पुत्री किशनलाल वाल्मीकि के रूप में हुई। उन्होंने बताया कि वह बीमार रहती थी, 6 अक्टूबर को दिल्ली से मेहंदीपुर बालाजी आई हुई थी। वही शव के समीप ही उसका मोबाईल व थैला पड़ा हुआ मिला था। जिसकी पहचान प्राची पुत्री किशनलाल वाल्मीकि के रूप में हुई। जिसकी सूचना परिजनों को दी गयी। सूचना पर परिजन राजगढ़ पहुंचे। राजगढ़ थाने के एएसआई बाबूलाल ने बताया कि मृतक किन्नर के शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया गया। वही मृत किन्नर का राजगढ़ वाल्मीकि समाज की ओर से अंतिम संस्कार करवाया गया।